{"_id":"608aee208ebc3e246510e0da","slug":"12-beds-of-icu-will-be-increased-in-sth-haldwani-news-hld4229798191","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसटीएच में आईसीयू के 12 बेड बढ़ाए जाएंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसटीएच में आईसीयू के 12 बेड बढ़ाए जाएंगे
विज्ञापन
हल्द्वानी। कोविड के लगातार बढ़ते मरीजों को देखते हुए अब शुक्रवार से सुशीला तिवारी अस्पताल में आईसीयू के 12 बेड बढ़ाए जा रहे हैं, जबकि जनरल वार्ड में 35 बेड बढ़ेंगे। एसटीएच में बृहस्पतिवार को कोविड पॉजिटिव 20 की मौत हुईं, जबकि 54 को डिस्चार्ज किया गया। जिले में बृहस्पतिवार को कोविड के 673 नए मामले आए।
एसटीएच के एमएस डॉ. अरुण जोशी ने बताया कि 404 कोविड पॉजिटिव मरीज अस्पताल में भर्ती हैं। 140 कोविड मरीजों की हालत गंभीर, जबकि 37 अति गंभीर हैं। नैनीताल के पांच, हल्द्वानी के छह, ऊधमसिंह नगर के तीन, बरेली के दो, अल्मोड़ा के दो, चंपावत के एक और सीतापुर का एक मरीज की कोविड से मौत हुई। मरने वालों की उम्र 27 वर्ष से लेकर 70 वर्ष के बीच है। दूसरी ओर एसीएमओ डॉ. रश्मि पंत ने बताया कि बृहस्पतिवार को 1463 के सैंपल लिए गए और 3922 की रिपोर्ट का इंतजार है।
आईसीयू में भर्ती महिला को नहीं मिला पानी, सोशल मीडिया पर डाला पोस्ट
हल्द्वानी। सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कोविड मरीजों की देखरेख ठीक से न होने का मामला सामने नहीं आ रहा है। एसटीएच के आईसीयू में भर्ती कोविड मरीज को पीने का पानी पूरी रात नहीं मिला। महिला ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट किया और लोगों से पीने का पानी दान करने की मांग की।
विज्ञापन
बता दें कि मंगलवार रात भी कोविड की एक मरीज को ऑक्सीजन प्वाइंट के पास लगे डिब्बे में पानी डालने के बाद उसे ठीक से बंद नहीं किया गया था। मरीज रातभर ऑक्सीजन के लिए परेशान रही थी। परिजनों ने बुधवार सुबह कोविड कंट्रोल रूम में शिकायत की थी और उसके बाद एसटीएच में डाक्टर और स्टाफ के लोग हरकत में आए थे। बृहस्पतिवार को फिर एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। जिसमें कोविड की मरीज ने रातभर पानी न मिलने की बात कही। कहा कि यहां पीने का पानी नहीं है। लोगों से पानी दान करने की बात कही। साथ ही कहा कि यहां लोग परेशान हैं।
बड़ा सवाल यह है कि कोविड वार्ड और आईसीयू में मरीज ऐसे ही तड़प रहे हैं और कोई उनको देखने वाला तक नहीं है। आखिर कोविड वार्ड में ड्यूटी करने वाले कहां चले जाते हैं। इस संबंध में राजकीय मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सीपी भैसोड़ा का कहना है कि मामला संज्ञान में आया है और ड्यूटी पर तैनात लोगों को हिदायत दी जाएगी कि मरीजों का ध्यान रखें।
53 केंद्रों पर 5573 को लगा कोविड का टीका
हल्द्वानी। जिले में बृहस्पतिवार को 53 केंद्रों पर 5573 को टीका लगाया गया। प्रतिदिन दस हजार से अधिक लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य रखा जा रहा है मगर टीके की कमी के चलते लक्ष्य पूरा नहीं हो पा रहा है। एसीएमओ डॉ. रश्मि पंत ने बताया कि शुक्रवार को भी 52 केंद्रों पर टीका लगेगा।