फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   सीपीयू कर्मी ने बाइक सवार दो युवकों को दिया धक्का, जख्मी

सीपीयू कर्मी ने बाइक सवार दो युवकों को दिया धक्का, जख्मी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 04 May 2019 11:44 PM IST
विज्ञापन
सीपीयू कर्मी ने बाइक सवार दो युवकों को दिया धक्का, जख्मी
सूचनार्थ
विज्ञापन



सीपीयू कर्मी ने बाइक सवार दो युवकों को दिया धक्का, जख्मी
- एसपी यातायात ने कहा, वीडियो देखने के बाद होगी कार्रवाई
- धक्का देते हुए सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
अमर उजाला ब्यूरो
सितारगंज। नगर के मुख्य बाजार में चेकिंग कर रहे सीपीयू कर्मी ने बाइक सवार दो युवकों को धक्का दे दिया। जिससे वह गिरकर जख्मी हो गए। पूरा घटनाक्रम सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गया। एसपी यातायात प्रमोद कुमार ने कहा कि फुटेज अभी तक उन्होंने देखी नहीं है। अगर सीपीयू कर्मी की गलती है तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
नगर के किच्छा मार्ग पर सीपीयू कर्मी बाइक चेकिंग कर रहे थे। सीसीटीवी फुटेज में वीडियो शाम करीब साढ़े पांच बजे की है। सीसीटीवी फुटेज में एक बाइक पर सवार दो युवक आते हुए दिखाई दे रहे हैं। इसके बाद वह सीपीयूकर्मी को देखकर बाइक बचाने का प्रयास करते हैं तो सीपीयूकर्मी वीडियो में उन्हें धक्का देते हुए नजर आ रहा है। इसके बाद बाइक चालक बाइक के साथ वहीं गिर गया, जबकि दूसरा छिटक कर काफी दूर जा गिरता है। एक मिनट 37 सेकेंड की वीडियो में दोनों युवक काफी देर तक चोटिल होने के बाद दर्द से कराहते हुए नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि दोनों युवक के हाथ पांव में चोट आईं, जिन्हें अस्पताल ले जाया गया। सीपीयूकर्मी आरएल भास्कर ने बताया कि उन्होंने बाइक सवारों को रोकने का प्रयास किया तो वह बाइक दौड़ाने लगे तभी चोटिल हो गए। उन्होंने कहा कि युवकों ने इसके बाद अपनी गलती पर खेद जताया जिसके बाद उन्होंने उनकी मरहम पट्टी कराई। देर रात एसपी यातायात प्रमोद कुमार ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है। वीडियो देखने के बाद ही उचित कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed