फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   हज यात्रा : महिलाओं के लिए खास मौका, 500 सीटें बढ़ी

हज यात्रा : महिलाओं के लिए खास मौका, 500 सीटें बढ़ी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 25 Apr 2019 02:00 AM IST
विज्ञापन
हज यात्रा : महिलाओं के लिए खास मौका, 500 सीटें बढ़ी
हल्द्वानी। यदि किसी महिला का शौहर, बेटा, पिता या भाई हजयात्रा पर जा रहा है, वह किसी वजह से आवेदन नहीं कर सकीं और अब जाना चाहती हैं तो उनके लिए सेंट्रल हज कमेटी ने बेहतरीन मौका दिया है। मेहरम कोटे के तहत देश भर में 500 सीटों का इजाफा किया गया है। महिलाएं छह मई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं। कुर्राअंदाजी (ड्रॉ) से उनका चयन किया जाएगा।
विज्ञापन

प्रदेशभर से इस बार तीन हजार से अधिक लोगों ने हज यात्रा के लिए आवेदन किया था, जिनमें 1239 आवेदकों का चयन हुआ। उसके बाद 316 सीटें और बढ़ाई गईं। इनमें वेटिंग लिस्ट के आधार पर आवेदकों को मौका दिया गया। मोबाइल पर मैसेज भेजकर उन्हें सूचित कर दिया गया। अब सेंट्रल हज कमेटी मुंबई ने महिलाओं के लिए 500 सीटों का इजाफा किया है। इनमें केवल वही महिलाएं आवेदन कर सकती हैं, जिनके मेहरम इस बार हज यात्रा पर जा रहे हैं। शर्त यह है कि वह महिला इससे पूर्व हज यात्रा पर न गई हो।
विज्ञापन



हज यात्रा : महिलाओं के लिए खास मौका, 500 सीटें बढ़ीं
मेहरम कोटे के तहत आवेदन कर सकती हैं महिलाएं

छह मई तक जमा करना होगा आवेदन का प्रिंट
प्रदेश हज कमेटी के चेयरमैन शमीम आलम ने बताया कि सेंट्रल हज कमेटी की वेबसाइट www.hajcommitee.gov.in पर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन का प्रिंट और संबंधित प्रमाण पत्र उत्तराखंड हज कमेटी के मुख्यालय रुड़की (हरिद्वार) स्थित हज हाउस में छह मई तक जमा कर करना होगा। कुर्राअंदाजी से चयनित महिला आवेदकों को हज पर जाने का मौका दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed