फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   कांग्रेस से अर्जुन ब्लाक प्रमुख पद के प्रत्याशी घोषित

कांग्रेस से अर्जुन ब्लाक प्रमुख पद के प्रत्याशी घोषित

Fri, 11 Jan 2019 01:11 AM IST
yashwant yashwant yashwant yashwant
Updated Fri, 11 Jan 2019 01:11 AM IST
विज्ञापन
कांग्रेस से अर्जुन ब्लाक प्रमुख पद के प्रत्याशी घोषित
नेता
हल्द्वानी। प्रदेश कांग्रेस ने हल्द्वानी ब्लॉक में रिक्त हुए ब्लॉक प्रमुख के पद के लिए होने वाले उप चुनाव में गौलापार क्षेत्र से बीडीसी सदस्य अर्जुन सिंह बिष्ट को ब्लॉक प्रमुख पद का प्रत्याशी घोषित किया है। ब्लॉक प्रमुख पद के लिए कांग्रेस और भाजपा दोनों की आमने सामने टक्कर होगी।
विज्ञापन

विकासखंड की कई ग्राम पंचायतों, क्षेत्र पंचायतों के नगर निगम क्षेत्र में शामिल होने के बाद विकास खंड में ब्लॉक प्रमुख का पद रिक्त हो गया था। इस पद के लिए 14 जनवरी को मतदान होना है। मतदान के बाद उसी दिन परिणाम भी घोषित कर दिया जाएगा। इसमें 24 बीडीसी सदस्य मतदान कर सकेंगे। भाजपा पहले ही ब्लॉक प्रमुख पद के लिए आनंद सिंह दरम्वाल को प्रत्याशी घोषित कर चुकी है। कांग्रेस ने भी गहन मंथन के बाद बृहस्पतिवार को प्रत्याशी चयन कर उसकी घोषणा कर दी। कांग्रेस जिलाध्यक्ष सतीश नैनवाल ने बताया कि पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह के निर्देश पर गौलापार क्षेत्र से निर्वाचित बीडीसी सदस्य अर्जुन सिंह बिष्ट को पार्टी ने उपचुनाव में ब्लॉक प्रमुख पद का प्रत्याशी घोषित किया है।
विज्ञापन


कांग्रेस से अर्जुन ब्लॉक प्रमुख पद के प्रत्याशी घोषित


ब्लॉक प्रमुख उपचुनाव में सिटी मजिस्ट्रेट एआरओ नियुक्त
हल्द्वानी। डीएम विनोद कुमार सुमन ने हल्द्वानी विकासखंड में 14 जनवरी को प्रस्तावित ब्लॉक प्रमुख पद के लिए होने वाले उपचुनाव के लिए सिटी मजिस्ट्रेट पंकज उपाध्याय को सहायक निर्वाचन अधिकारी नियुक्त किया है। उन्होंने बताया कि नवनियुक्त सहायक निर्वाचन अधिकारी, जिला निर्वाचन अधिकारी के नियंत्रण में रहते हुए निर्वाचन अधिकारी के सभी कार्यों को कराएंगे। डीएम ने बताया कि उप चुनाव को शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष तरीके से कराने के लिए एसडीएम एपी वाजपेयी को जोनल मजिस्ट्रेट बनाया गया है। उन्होंने बताया कि उपनिर्वाचन के लिए क्षेत्र में तत्काल प्रभाव से आदर्श आचरण संहिता लागू कर दी है जो 14 जनवरी तक प्रभावी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed