{"_id":"5c27d85bbdec2256e517eca4","slug":"11546115163-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्लाटर हाउस खोलने को लेकर नगर आयुक्त का किया घेराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्लाटर हाउस खोलने को लेकर नगर आयुक्त का किया घेराव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। स्लॉटर हाउस खोलने की मांग को लेकर लोगों ने नगर आयुक्त का घेराव किया। उन्होंने स्लॉटर हाउस नहीं खुलने पर भूख हड़ताल की भी चेतावनी दी।
नगर निगम दो स्लॉटर हाउस संचालित करता है। लेकिन स्लाटर हाउस के नियम पूरे नहीं कर पाने के कारण हाईकोर्ट ने स्लॉटर हाउस बंद करा दिए हैं। इस पेशे से जुड़े सैकड़ों लोग बेरोजगार हो गए हैं। शनिवार को सामाजिक कार्यकर्ता सरताज आलम के नेतृत्व में क्षेत्र के लोगों ने नगर निगम पहुंचकर नगर आयुक्त का घेराव किया और जल्द स्लॉटर हाउस खोलने की मांग की। साथ ही स्लॉटर हाउस नहीं खुलने पर भूख हड़ताल की चेतावनी भी दी। इस दौरान तौफीक अहमद, सलीम अंसारी, जाकिर हुसैन, इमरान खान, रईस वारसी आदि मौजूद रहे।
स्लाटर हाउस नहीं खोला तो करेंगे भूख हड़ताल
लोगों ने नगर आयुक्त का घेराव किया
निगम को जानवरबाड़े के लिए नहीं मिल रही जगह
हल्द्वानी। कोर्ट के आदेश के बाद नगर निगम जानवर बाड़े के लिए जमीन ढूंढ रहा है। लेकिन निगम के अधिकारियों को आवारा जानवरों के लिए बाड़ा बनाने के लिए जगह नहीं मिल पा रही है। नगर आयुक्त चंद्र सिंह मर्तोलिया ने बताया कि हाईकोर्ट ने शासन से सभी नगर निगमों में आवारा जानवरों के लिए जानवर बाड़ा बनाने के आदेश दिए हैं। इसी के तहत सचिव शहरी विकास ने नगर निगम से जमीन ढूंढकर बाड़ा बनाने का प्रस्ताव बनाकर भेजने के लिए कहा गया है। कहा कि वह जमीन ढूंढ रहे हैं, लेकिन अभी तक जमीन नहीं मिली है।