फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   देश की पहली फॉरेस्ट ड्रोन फोर्स उत्तराखंड में तैयार

देश की पहली फॉरेस्ट ड्रोन फोर्स उत्तराखंड में तैयार

Tue, 25 Dec 2018 02:31 AM IST
yashwant yashwant yashwant yashwant
Updated Tue, 25 Dec 2018 02:31 AM IST
विज्ञापन
देश की पहली फॉरेस्ट ड्रोन फोर्स उत्तराखंड में तैयार
forest shimla
हल्द्वानी। अब जंगल के चप्पे-चप्पे की निगेहबानी तकनीकी तौर पर भी होगी। उत्तराखंड में देश की पहली फॉरेस्ट ड्रोन फोर्स का गठन हुआ है। ड्रोन फोर्स से वन, वन्य जीवों की सुरक्षा, खनन की निगरानी आदि में मदद ली जाएगी। यह वन विभाग और प्रदेश के लिए बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है।
विज्ञापन


प्रदेश के 71 फीसदी भू-भाग वन भूमि है। यहां जंगलों की सुरक्षा का जिम्मा वन बीट अधिकारी/ आरक्षी, वन दरोगा, निरीक्षक, डिप्टी रेंजर, रेंजर के कंधों पर होता है। दुर्गम और काफी बड़ा क्षेत्र होने से वन कर्मी का उपलब्ध होना संभव नहीं होता है। ऐसे में जंगलों में अवैध कटान, वन्य जीवों के शिकार, अवैध खनन की आशंका बढ़ जाती है। इस वजह से वन विभाग तकनीकी रूप से मजबूत करने के काम में भी जुटा है। प्रमुख वन संरक्षक ने 21 दिसंबर को फारेस्ट ड्रोन फोर्स के गठन का आदेश दिया था, जिसके बाद फोर्स का गठन किया गया है। वन, वन्यजीवों की सुरक्षा से लेकर अवैध खनन आदि पर निगरानी का काम ड्रोन से होगा। ड्रोन फोर्स के लिए वन कर्मियों को ड्रोन संचालन के लिए तकनीकी तौर पर प्रशिक्षित किया जा रहा है। वर्तमान में वन विभाग के पास 11 ड्रोन है। अधिकारियों के फोर्स वन विभाग के कर्मियों को ड्रोन और उसके संचालन आदि के बारे में जानकारी देंगे।
विज्ञापन


2013 में पहली बार गौला नदी में खनन की हुई थी निगरानी
साल 2013 में पहली बार तराई पूर्वी वन प्रभाग की गौला रेंज में ड्रोन का इस्तेमाल किया गया था। ड्रोन से गौला नदी में खनन और अवैध खनन की निगरानी की गई थी। सकारात्मक परिणाम आने के बाद जंगलों में वन्य जीवों की निगरानी में भी उपयोग किया गया। फॉरेस्ट ड्रोन फोर्स के मुखिया प्रमुख वन संरक्षक जयराज को बनाया गया। फोर्स में सेंटर फोर ड्रोन एप्लीकेशन एंड रिसर्च के अमित सिन्हा, मुख्य वन संरक्षक (वन्यजीव) सुरेंद्र मेहरा, वन सरंक्षक पश्चिमी वृत्त डॉ. पराग मधुकर धकाते, वन संरक्षक यमुना वृत्त प्रसन्न पात्रो, डीएफओ तराई पूर्वी नीतिश मणि त्रिपाठी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वन संरक्षक डॉ. पराग मधुकर धकाते के अनुसार उत्तराखंड में देश की पहली फॉरेस्ट ड्रोन फोर्स बनाई गई है। ड्रोन के उड़ान के लिए डीजीसी ने नियम बनाए हैं उन नियमों को पूरा करने संबंधित सभी औपचारिकता को पूरा किया जा रहा है। ड्रोन फोर्स के गठन से शिकार, अवैध खनन समेत अन्य गैर कानूनी गतिविधियों को रोकने में मदद मिलेगी।




वन और वन्य जीवों की सुरक्षा में करेगी निगरानी, 21 दिसंबर को हुआ गठन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed