फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   अब सरकारी महकमों के दैनिक वेतनभोगी को भी मिलेगा पीएफ का फायदा

अब सरकारी महकमों के दैनिक वेतनभोगी को भी मिलेगा पीएफ का फायदा

Sun, 18 Nov 2018 01:52 AM IST
Updated Sun, 18 Nov 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
अब सरकारी महकमों के दैनिक वेतनभोगी को भी मिलेगा पीएफ का फायदा
PF
हल्द्वानी। सरकारी महकमों में कार्यरत दैनिक वेतनभोगी, आउटसोर्स कर्मियों के लिए खुशखबरी है। अब इन कर्मियों को भी पीएफ का लाभ मिलेगा। ईपीएफओ ने इन कर्मियों को पीएफ के दायरे में लाने के लिए डाटा जुटाने का काम शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन की बीती 14 नवंबर को देहरादून में सचिव श्रम हरबंस सिंह चुघ की अध्यक्षता में क्षेत्रीय समिति की बैठक हुई। इसमें ईपीएफ अफसरों ने सरकारी महकमों में कार्यरत दैनिक वेतनभोगी, आउटसोर्स कर्मियों का पीएफ जमा न करने का मुद्दा उठाया था। तब सचिव चुघ ने बताया कि दो साल पहले अक्तूबर 2016 में मुख्य सचिव ने सभी सरकारी महकमों को ऐसे कर्मियों का पीएफ जमा करने के निर्देश दिए थे लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। अब फिर से मुख्य सचिव स्तर से सभी महकमों को पत्र लिखा जा रहा है। इधर, ईपीएफओ ने भी कार्रवाई शुरू कर दी है। ईपीएफओ सरकारी महकमों में कार्यरत आउटसोर्स, दैनिक वेतनभोगी कर्मियों की संख्या, काम करने की अवधि आदि का डाटा जुटा रहा है। वहीं विभागीय अधिकारियों को भी पत्र लिखकर पीएफ जमा करने की अपील की जा रही है।
विज्ञापन


अब दैनिक वेतनभोगी कर्मियों को मिलेगा पीएफ का लाभ
देहरादून में क्षेत्रीय समिति की बैठक में लिया गया निर्णय
ईपीएफओ ने कर्मियों का विभाग वार डाटा जुटाना शुरू किया


नियमानुसार सरकारी विभागों में कार्यरत दैनिक वेतनभोगी, आउटसोर्स कर्मियों का भी पीएफ जमा करना चाहिए, जो नहीं हो रहा है। अब इन कर्मियों को पीएफ के दायरे में लाने के लिए तैयारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- आशीष कुमार, क्षेत्रीय आयुक्त ईपीएफओ कुमाऊं

वन, बिजली, जल संस्थान में कार्यरत है कर्मी
हल्द्वानी। सूबे में सभी सरकारी महकमों में वन, बिजली, जलसंस्थान, बीएसएनएल, ईपीएफओ समेत कई विभागों में ऐसे कर्मी काम करते हैं। उनको सिर्फ वेतन मिलता है लेकिन पीएफ का लाभ नहीं मिल पाता है।

कर्मियों को होंगे ये फायदे
- दस साल तक काम करने पर पेंशन का लाभ
- अधिकतम 6.30 लाख रुपये का चिकित्सा बीमा
- पीएफ की निश्चित राशि हर माह बतौर बचत जमा होगी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed