फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   पहले दिन मेयर के तीन, पार्षद के 38 नामांकन पत्र बिके

पहले दिन मेयर के तीन, पार्षद के 38 नामांकन पत्र बिके

Thu, 18 Oct 2018 01:55 AM IST
Updated Thu, 18 Oct 2018 01:55 AM IST
विज्ञापन
पहले दिन मेयर के तीन, पार्षद के 38 नामांकन पत्र बिके
मेयर के लिए पहला नामांकन पत्र खरीदते मदन सिंह मेर। - फोटो : अमर उजाला
हल्द्वानी। नगर निगम चुनाव में मेयर और पार्षद के नामांकन पत्रों की बिक्री बुधवार से शुरू हो गई है। पहले दिन मेयर पद के लिए तीन और पार्षद के 38 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई।
विज्ञापन

मेयर पद के नामांकन पत्रों की बिक्री सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय में एक कक्ष में हो रही है। सामान्य जाति के उम्मीदवार से 800 रुपये और अनुसूचित जाति, जनजाति, महिला से 400 रुपये शुल्क लिया जा रहा है। वहीं पार्षदों के नामांकन पत्रों की बिक्री तहसील में हो रही है। 60 वार्ड होने की वजह से तहसील में 10 कक्ष बनाए गए हैं। प्रत्येक कक्ष में छह-छह वार्डों के नामांकन पत्र बिक रहे हैं। नामांकन पत्रों की बिक्री सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक हुई। सामान्य जाति के उम्मीदवारों से 400 रुपये, एससी एसटी से 200 रुपये नामांकन पत्र का शुल्क लिया जा रहा है।
विज्ञापन


मदन मेर ने खरीदा मेयर का पहला नामांकन फार्म
मेयर पद के पहला नामांकन फार्म मदन सिंह मेर निवासी हरि नगर ऊंचापुल वार्ड 42 ने खरीदा। मेर गलनी इंटर कॉलेज से सेवानिवृत्त शिक्षक हैं। मेर इससे पूर्व 2009 में लोक जनशक्ति पार्टी से लोकसभा का चुनाव लड़ा था। 2007 में भी विधान सभा चुनाव में नामांकन किया था लेकिन नामांकन रद्द हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


गुरमीत कौर ने खरीदा पार्षद का पहला नामांकन फार्म
पार्षद पद के लिए गुरमीत कौर निवासी रामपुर रोड वार्ड 19 ने पहला नामांकन पत्र खरीदा। वह अपने परिजनों के साथ फार्म लेने आई थीं। वह वार्ड 19 से ही ताल ठोकेंगी। वहीं वार्ड नंबर एक से सीएम पांडे निवासी न्यू आवास विकास ने फार्म खरीदा।

दिन भर इधर-उधर भटकते रहे उम्मीदवार
नगर निगम चुनाव में प्रशासन की बदइंतजामी की पोल भी पहले दिन ही खुल गई। पार्षद के लिए नामांकन पत्र लेने आए उम्मीदवारों को यहां वहां भटकना पड़ा। वार्ड पांच, वार्ड 42 के लिए नामांकन पत्र लेने आए उम्मीदवार दिन भर इधर-उधर घूमते रहे। बाद में उन्होंने तहसीलदार प्रह्लाद राम आर्य से शिकायत भी की।

सपा से शोएब अहमद ने भी खरीदा नामांकन पत्र
सपा के प्रदेश प्रमुख महासचिव शोएब अहमद ने भी मेयर के लिए नामांकन पत्र खरीद लिया है। उन्होंने पांच बजे पहले दिन का तीसरा और अंतिम नामांकन पत्र खरीदा।
अध्यक्ष के लिए दो निर्दलीयों ने खरीदे चार फार्म
भीमताल (नैनीताल)। नगर पंचायत भीमताल के अध्यक्ष पद के लिए दो निर्दलीयों ने चार फार्म खरीदे। बुधवार को अध्यक्ष पद के लिए निर्दलीय उम्मीदवार के रुप में देवेंद्र सिंह फत्यॉल निवासी डाक बंगला वार्ड 2 और सतीश थापा निवासी मल्लीताल गोरखपुर वार्ड-1 ने दो-दो फार्म खरीदे। निर्दलीय उम्मीदवार देवेंद्र सिंह फत्यॉल को विधायक राम सिंह कैड़ा अपना समर्थन दे चुके हैं। इधर, नामांकन पत्रों की बिक्री शुरू होने के साथ ही चुनाव प्रक्रिया तेज हो गई है। सौरभ रौतेला ने भी नामांकन पत्र खरीदा है।
अध्यक्ष के लिए पांच, सभासद के लिए 32 ने नामांकन पत्र बिके
नैनीताल। बुधवार को पहले दिन नगर पालिका नैनीताल के अध्यक्ष पद प्रत्याशी के लिए पांच लोगों ने पर्चे खरीदे। जिनमें भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य गोपाल सिंह रावत, यूकेडी के प्रकाश पांडे, निर्दलीय नीरज जोशी, रोहित भाटिया और खजान सिंह डंगवाल ने पर्चे खरीदे। जबकि 32 संभावित प्रत्याशियों ने सभासद के लिए पर्चे खरीदे।

आज घोषित होगा कांग्रेस का प्रत्याशी
नगराध्यक्ष मारुति नंदन साह ने बताया कि नैनीताल नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए पांच लोग कांग्रेस से टिकट मांग रहे हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी हाईकमान को ही टिकट फाइनल करना है। उम्मीद जताई कि बृहस्पतिवार को सभी प्रत्याशियों की सूची जारी हो जाएगी।

नामांकन पत्रों की बिक्री हुई शुरू
कालाढूंगी (नैनीताल)। नामांकन पत्रों की बिक्री के पहले दिन तहसील कालाढूंगी में बने निर्वाचन कार्यालय से अध्यक्ष पद के लिए दो और सभासद के लिए सात पत्रों की बिक्री हुई। कालाढूंगी निर्वाचन अधिकारी अशोक जोशी के निर्देश में नामांकन पत्रों की बिक्री का सिलसिला शुरू हुआ। पहले दिन निर्वाचन कार्यालय में लोगों की खासी भीड़ रही। समय कम होने पर आवश्यक दस्तावेज बनाने के लिए भी कई लोगों को परेशान देखा गया। जोशी ने बताया कि 22 अक्तूबर तक नामांकन पत्रों की बिक्री होगी। इसमें 19 की छुट्टी रहेगी। 20 से 23 तक नामांकन पत्र जमा होंगे। इसमें 21 की छुट्टी रहेगी और 23 को कार्य 3 बजे तक ही होगा। 25 व 26 को पत्रों की जांच होगी। 27 को नाम वापसी हो सकेगी। 29 को चुनाव चिन्ह आवंटित होंगे। इस दौरान सहायक निर्वाचन अधिकारी गोपाल राम आर्या, जेआर आर्या, अमित चंद्र, नगर पंचायत से भूपाल बोरा आदि थे।

निकाय चुनाव में पहले दिन सभासद का एक फार्म बिका
भवाली (नैनीताल)। क्षेत्र में 18 नवंबर को होने वाले निकाय चुनावों की तैयारियां तेज हो गई हैं।
7 वार्डों के लिए 7 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जिसमें 5681 वोटर मतदान करेंगे। इस बार परिसीमन के बाद 3 ग्राम सभाओं कहलक्वीरा, श्यामखेत और सेनेटोरियम को भी नगर पालिका क्षेत्र में शामिल किया गया है।

उधर, बुधवार को ईओ ईश्वर सिंह रावत, सहायक निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी भूपेंद्र कुमार, अश्विन रावत, पंकज आर्या की उपस्थिति में सभासद पद का सिर्फ एक फार्म बिका। यह फार्म वार्ड नंबर 5 के मोहन चंद्र ने खरीदा।
--------
नगर पालिका वार्ड आरक्षण की सूची
वार्ड सं 1 सेनेटोरियम- महिला
वार्ड सं 2 गांधी कालोनी वार्ड- अनारक्षित
वार्ड सं 3 रेहड़ वार्ड-अनु जाति महिला
वार्ड सं 4 मल्ली बाजार वार्ड-महिला
वार्ड सं 5 भौनियाधार वार्ड-अनु जाति
वार्ड सं 6 श्यामखेत कहलक्वीरा वार्ड-अनारक्षित
वार्ड सं 7 दुगई स्टेट वार्ड-अनारक्षित




नगर निगम चुनाव को लेकर सिटी मजिस्ट्रेट और तहसील में बढ़ी चहल पहल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed