{"_id":"5bb91d8a867a55687d7b5ebf","slug":"11538858378-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नैनीताल की सवारियां उमड़ी, रोडवेज ने चलाई पांच अतिरिक्त बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नैनीताल की सवारियां उमड़ी, रोडवेज ने चलाई पांच अतिरिक्त बसें
Updated Sun, 07 Oct 2018 02:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। टैक्सी संचालकों की हड़ताल से दूरस्थ क्षेत्र के यात्रियों को भारी परेशानी उठानी पड़ी। नैनीताल और अल्मोड़ा रूट में सवारियों की संख्या अचानक बढ़ गई। इसे देखते हुए रोडवेज प्रबंधन ने नैनीताल रूट में पांच और अल्मोड़ा रूट में दो बसें अतिरिक्त चलाई। इसके बावजूद नैनीताल, अल्मोड़ा सहित दूरस्थ क्षेत्रों की सवारियां बस में खड़े-खडे़ गई। टैक्सी संचालकों ने मांग नहीं माने जाने तक आंदोलन जारी रखने की चेतावनी दी।
टैक्सी संचालक दूसरे दिन भी अपनी मांगों को लेकर हड़ताल में रहे। भीड़ को देखते हुए रोडवेज प्रबंधन ने नैनीताल रूट में पांच अतिरिक्त बसें भेजी। साथ ही आठ बसों के फेरे भी बढ़ाए गए। अल्मोड़ा रूट में दो बसों को अतिरिक्त भेजा गया। लेकिन पिथौरागढ़, चंपावत, रानीखेत रूट में निर्धारित बसें ही चली। बस की कमी के कारण यात्री इन्हीं बसों में खड़े-खड़े गए। दूरस्थ क्षेत्रों के कई यात्रियों को मायूस होकर भी लौटना पड़ा। हल्द्वानी बस स्टेशन इंचार्ज रवि कापड़ी ने बताया कि नैनीताल रूट में पांच और अल्मोड़ा रूट में दो अतिरिक्त बसें भेजी गई। केमू आफिस इंचार्ज रवि सनवाल ने बताया कि उनकी ओर से कोई अतिरिक्त बस नहीं चलाई गई।
नैनीताल, पिथौरागढ़, अल्मोड़ा की बसों में खड़े-खड़े गए यात्री
रोडवेज ने नैनीताल रूट में पांच और अल्मोड़ा में दो अतिरिक्त बसें भेजी