फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   एमबी कालेज में सभी विभागों में जल्द बनेगी पीजी की लाइब्रेरी

एमबी कालेज में सभी विभागों में जल्द बनेगी पीजी की लाइब्रेरी

Sat, 07 Jul 2018 02:04 AM IST
Updated Sat, 07 Jul 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
एमबी कालेज में सभी विभागों में जल्द बनेगी पीजी की लाइब्रेरी
हल्द्वानी। एमबीपीजी कॉलेज में जल्द ही प्रत्येक विषय के विभाग में परास्नातक (पीजी) के विद्यार्थियों के लिए अलग लाइब्रेरी बनाई जाएगी। चीफ प्रॉक्टर का काम शिक्षाशास्त्र की विभागाध्यक्ष डॉ. शांति नयाल संभालेगी। यह व्यवस्था चीफ प्रॉक्टर डॉ. विनय विद्यालंकार के विदेश से लौटने तक लागू रहेगी।
विज्ञापन

महाविद्यालय की प्रभारी प्राचार्य डॉ. रेखा पांडे की अध्यक्षता में सभी विषयों के विभागाध्यक्षों की बैठक में कई अहम फैसले किए गए। प्राचार्य ने बताया कि नये सत्र के लिए प्रवेश प्रक्रिया में किसी तरह का व्यवधान न हो, इसके लिए रणनीति तैयार की गई है। मेरिट के आधार पर दाखिले के लिए छात्रों और छात्राओं को अलग-अलग समय पर बुलाया जाएगा। पहले तीन छात्राओं के लिए निर्धारित किए गए हैं, उसके बाद छात्र आएंगे। छात्राओं के दाखिले के समय किसी भी बाहरी युवक या फिर छात्रों को कॉलेज परिसर में प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा। इस व्यवस्था को बनाने की जिम्मेदारी प्रभारी चीफ प्रॉक्टर डॉ. शांति नयाल अपनी टीम के साथ संभालेंगी। छात्राओं के दाखिले की प्रक्रिया अपराह्न दो बजे तक चलेगी, इसके बाद ही छात्रों को कॉलेज परिसर में आने की छूट होगी। प्राचार्य ने बताया कि बैठक में यह भी निर्णय लिया गया है कि सभी विषयों के विभागों में अलग से पीजी की लाइब्रेरी स्थापित की जाए, ताकि शोधार्थियों और पीजी के विद्यार्थियों को दिक्कत न हो। बैठक में सभी विभागों के विभागाध्यक्ष उपस्थित रहे।
विज्ञापन


चीफ प्रॉक्टर का काम देखेंगी डॉ. शांति नयाल
छात्राओं के दाखिले के समय छात्रों का परिसर में प्रवेश वर्जित रहेगा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed