फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   औपचारिकता मात्र रह गई है माहरा और फर्त्यालों की बगवाल

औपचारिकता मात्र रह गई है माहरा और फर्त्यालों की बगवाल

Sun, 15 Apr 2018 10:52 PM IST
Updated Sun, 15 Apr 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
औपचारिकता मात्र रह गई है माहरा और फर्त्यालों की बगवाल
रानीखेत (अल्मोड़ा)। खोलि दे माता खोल भवानी धारमा किवाड़ा, चौकोटेकि पारवती तीले धारो बोला जैसे पारंपरिक झोड़ा गायन के साथ जैनोली का ऐतिहासिक चैतव म्यल सैमधार मंदिर परिसर में संपन्न हो गया। म्यल में पारंपरिक बगवाल तो अब औपचारिकता मात्र रह गई है, लेकिन ढोल-नगाड़ों के साथ पहुंचे ग्रामीणों ने झोड़े और चांचरी गाकर धूम मचा दी। इससे पूर्व सुबह फूलदेयी का त्योहार मनाने के बाद ग्रामीण टोलियों के रूप में सेमधार मंदिर पहुंचे, यहां मंदिर की परिक्रमा भी की गई। क्षेत्रीय विधायक करन माहरा ने भी म्यल में शिरकत की।
विज्ञापन


जैनोली में हर साल बैसाखी के दिन चैतव म्यल का आयोजन होता है। बताते हैं कि वर्षों पहले म्यल में क्षेत्र के फर्त्याल और माहरा जाति के लोगों में ओड़ा भेंटने को लेकर विवाद हो गया था, यह विवाद म्यल में बगवाल के रूप में मनाया जाता था, लेकिन अब यह परंपरा औपचारिक मात्र रह गई है। पिलखोली, जैनोली, जोग्याड़ी, शिलंगी, चमोली, तस्वाड़, खग्यार, डौनी, उपराड़ी, बजीना बजोल, टाना, पन्याली, डौरब, टूनाकोट, भडग़ांव के ग्रामीण नगारे निशानों के साथ झोड़ा गाते हुए सुबह मंदिर परिसर में एकत्रित हुए। इसके बाद झोड़ा गायन का सिलसिला चला।
विज्ञापन


इससे पूर्व सुबह के समय शिलंगी गांव में माहरा और फर्त्याल लोगों के बीच औपचारिक रूप से बगवाल खेली गई। पिलखोली निवासी प्रधान संगठन के पूर्व प्रदेश महामंत्री हरी सिंह नेगी ने कहा कि इस ऐतिहासिक मेले को राज्य मेले का दर्जा आज तक नहीं मिल सका है। मेला शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। मेले में क्षेत्रीय विधायक करन माहरा, बीडीसी सदस्य त्रिभुवन फर्त्याल, इंद्र सिंह, कनिष्ट प्रमुख अंबा दत्त पंत, जसवंत सिंह, मुकेश सिंह सहित सैकड़ों ग्रामीणों ने सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed