{"_id":"5a22df004f1c1b76678bf08a","slug":"11512234752-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"17 को एक साथ दो परीक्षा होने से परीक्षार्थी असमंजस में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
17 को एक साथ दो परीक्षा होने से परीक्षार्थी असमंजस में
Updated Sat, 02 Dec 2017 10:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। आगामी 17 दिसंबर को एक ही दिन अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की सहायक अध्यापक परीक्षा और सीएसआईआर नेट की परीक्षा होने से परीक्षार्थियों में असमंजस की स्थिति बनी हुई है। एक दिन दो परीक्षा होने के कारण अभ्यर्थी एक ही परीक्षा में शामिल हो सकेंगे। इससे बेरोजगारों में रोष है। उन्होंने एक परीक्षा की तिथि बदलने की मांग की है।
बेरोजगार संगठन अल्मोड़ा की बैठक में वक्ताओं ने कहा कि 17 दिसंबर को एक ही दिन अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की सहायक अध्यापक परीक्षा और सीएसआईआर नेट की परीक्षा हो रही है। कई युवाओं ने दोनों परीक्षाओं के लिए आवेदन किया है। एक ही दिन दोनों परीक्षा साथ होने से कई अभ्यर्थियों को एक परीक्षा छोड़नी पड़ेगी। इस कारण बेरोजगार युवाओं को जहां आर्थिक नुकसान उठाना पड़ेगा वहीं उनकी मेहनत बेकार चली जाएगी। उन्होंने सहायक अध्यापक परीक्षा और सीएसआईआर नेट परीक्षा में से एक परीक्षा तिथि बदलने की मांग की।
उन्होंने कहा कि बेरोजगार अभ्यर्थियों के हितों की उपेक्षा किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बैठक में विजय सिंह, राहुल, कमल किशोर, हिमांशु आर्या, दीपक बिष्ट, मोहन राम, कपिल आर्या, भरत साह, मनीषा, कमला, किरन, विमला, शुभम आर्या, दीपिका नैनवाल आदि मौजूद थे।