{"_id":"59d698e54f1c1bb6538b5dd0","slug":"11507236069-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला कालेज छात्रा संघ चुनाव की घोषणा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला कालेज छात्रा संघ चुनाव की घोषणा
Updated Fri, 06 Oct 2017 02:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय में छात्रा संघ चुनाव नौ अक्तूबर को होगा। निर्वाचन समिति ने बृहस्पतिवार को छात्रासंघ चुनाव की अधिसूचना जारी कर दी। नामांकन सात अक्तूबर को होंगे।
प्राचार्य डॉ. पीके पाठक की अध्यक्षता में बृहस्पतिवार को महाविद्यालय में निर्वाचन समिति, प्रशासन, संभावित छात्रा प्रत्याशियों के बैठक हुई। एनएसयूआई और एबीवीपी से संभावित छात्रा प्रत्याशियों से चुनाव तिथि को लेकर बात की गई, जिसमें दोनों छात्र संगठनों की संभावित प्रत्याशियों की सर्वसम्मति पर चुनाव नौ अक्तूबर को कराने का फैसला किया गया। बैठक में एबीवीपी की अध्यक्ष पद की प्रत्याशी शिप्रा बसेड़ा, एनएसयूआई से प्रत्याशी कविता बिष्ट, मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. एके श्रीवास्तव, डॉ. फकीर सिंह नेगी, डॉ. मधुलिका पाठक, डॉ. कुलदीप रस्तोगी, भोटिया पड़ाव चौकी प्रभारी नंदन सिंह रावत आदि थे। प्राचार्य डॉ. पाठक, मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. श्रीवास्तव ने निर्वाचन कार्यक्रम घोषित किया। नामांकन पत्रों की बिक्री छह अक्तूबर को पूर्वाह्न 11 बजे से दोपहर दो बजे तक, नामांकन सात अक्तूबर को सुबह दस बजे से दोपहर एक बजे तक, नामांकन पत्रों की जांच अपराह्न तीन बजे से शाम चार बजे तक, इसी दिन वैध प्रत्याशियों की सूची जारी की जाएगी। नौ अक्तूबर को सुबह दस बजे से दोपहर दो बजे तक मतदान होगा। नौ अक्तूबर को ही मतदान के बाद मतगणना होगी। परिणाम घोषित होने पर विजयी प्रत्याशियों को शपथ दिलाई जाएगी।