{"_id":"619abd33b28ee4645d3f2e6e","slug":"1117-candidates-gave-entrance-examination-of-nursing-and-paramedical-haldwani-news-hld445274838","type":"story","status":"publish","title_hn":"1117 अभ्यर्थियों ने दी नर्सिंग और पैरामेडिकल की प्रवेश परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
1117 अभ्यर्थियों ने दी नर्सिंग और पैरामेडिकल की प्रवेश परीक्षा
विज्ञापन
हल्द्वानी के मेडिकल कॉलेज में बीएससी नर्सिंग की परीक्षा देते परीक्षार्थी। संवाद
हल्द्वानी। हेमवती नंदन मेडिकल कालेज देहरादून की ओर से रविवार को कराई गई नर्सिंग, पैरामेडिकल प्रवेश परीक्षा दो पालियों में हुईं। हल्द्वानी में तीन केंद्रों में कुल 1117 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए, जबकि 39 अनुपस्थित रहे।
सुशीला तिवारी राजकीय मेडिकल कालेज से मिली जानकारी के अनुसार हल्द्वानी में तीन केंद्र बनाए गए थे। मेडिकल कॉलेज में सुबह 10 बजे से पहली पाली में बीएससी और एमएससी नर्सिंग में 230 अभ्यर्थियों में से 225 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। दोपहर 2.30 बजे से दूसरी पाली में बीएससी पैरामेडिकल में 144 अभ्यर्थियों में से 141 ने परीक्षा दी। पोस्ट बेसिक बीएससी नर्सिंग में 30 अभ्यर्थियों में से 28 ने परीक्षा दी। एमएससी पैरामेडिकल में सिर्फ एक ने परीक्षा दी और एक अभ्यर्थी अनुपस्थित रहा।
एमबीपीजी कॉलेज में सुबह की पाली में हुई प्रवेश परीक्षा में बीएससी नर्सिंग में 500 में से 480 अभ्यर्थी शामिल हुए। वहीं एमआईटी कॉलेज में सुबह की पाली में बीएससी नर्सिंग में 250 अभ्यर्थियों में 242 ने परीक्षा दी।
विज्ञापन
इस दौरान विवि से प्रशासनिक अधिकारी कमल किशोर जोशी, कुमाऊं रीजन के कंट्रोलर डॉ. महेंद्र राणा, कैलाश उपाध्याय, मुरली सिंह रावत, केंद्र अध्यक्ष डॉ. अरुण जोशी, केंद्रीय पर्यवेक्षक आईपी पांडे के अलावा हरिमोहन उपाध्याय, नवीन जोशी, अमित दुम्का, हरि शंकर पांडे आदि मौजूद रहे। (संवाद)