फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   राज्य के सांसद खर्च नहीं कर सके अपनी पूरी निधि

राज्य के सांसद खर्च नहीं कर सके अपनी पूरी निधि

Mon, 18 Mar 2019 01:58 AM IST
madan singh Madan Singh
Updated Mon, 18 Mar 2019 01:58 AM IST
विज्ञापन
राज्य के सांसद खर्च नहीं कर सके अपनी पूरी निधि
डॉलर और रुपये
हल्द्वानी। पांच साल में मिलने वाली अपनी 25 करोड़ निधि मांगने में सांसद ठिठक गए। पांच साल में सबसे अधिक 20 करोड़ रुपये नैनीताल-ऊधमसिंह नगर के सांसद ने केंद्र सरकार से मांगे। हरिद्वार के सांसद निधि का पैसा लाने में दूसरे स्थान पर रहे। उन्होंने पांच साल में 18.10 करोड़ रुपये लिए। सबसे कम निधि केंद्रीय राज्यमंत्री टम्टा और खंडूड़ी ने मांगी।
विज्ञापन

2014 लोकसभा चुनाव में अल्मोड़ा सीट से अजय टम्टा, नैनीताल ऊधमसिंह नगर से भगत सिंह कोश्यारी, हरिद्वार से डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक, पौड़ी से बीसी खंडूड़ी और टिहरी से माला राज्य लक्ष्मी शाह सांसद निर्वाचित हुईं। केंद्र सरकार सांसदों को प्रत्येक वर्ष पांच करोड़ रुपये की निधि विकास कार्यों के लिए देती है लेकिन पांच साल के कार्यकाल में पांचों सांसद 25 करोड़ रुपये की पूरी निधि केंद्र सरकार से नहीं ला सके। यह खुलासा हेमंत गौनिया द्वारा आरटीआई से मांगी गई सूचना में हुआ है। इनमें से कोई भी सांसद पांच साल में अपनी मांगी गई निधि में से 81 प्रतिशत से अधिक राशि खर्च नहीं कर पाया।
विज्ञापन



पूरी निधि मांगने में भी सांसद ठिठके
पांच साल में भगत सिंह कोश्यारी ने सबसे अधिक 20 करोड़ मांगे, टम्टा और खंडूड़ी ने सबसे कम 12.50 करोड़ ही लिए

सांसद निधि का विवरण (रकम करोड़ में)
सांसद 2014-15 2015-16 2016-17 2017-18 2018-19 कुल
अजय टम्टा 05 05 2.50 00 00 12.50
भगत सिंह कोश्यारी 05 05 05 05 00 20
डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक 05 05 05.60 2.50 00 18.10
बीसी खंडूड़ी 05 05 2.50 00 00 12.50
माला राज्य लक्ष्मी शाह 05 05 05 00 00 15
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed