फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   महिला मतदाताओं को जागरुक करने के लिए स्वीप चलाए कार्यक्रम

महिला मतदाताओं को जागरुक करने के लिए स्वीप चलाए कार्यक्रम

Fri, 15 Mar 2019 12:11 AM IST
madan singh Madan Singh
Updated Fri, 15 Mar 2019 12:11 AM IST
विज्ञापन
महिला मतदाताओं को जागरुक करने के लिए स्वीप चलाए कार्यक्रम
सांकेतिक तस्वीर
बागेश्वर। लोकसभा चुनाव में महिलाओं की शत प्रतिशत भागीदारी के लिए डीएम रंजना राजगुरु ने स्वीप के नोडल अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने महिला मतदाताओं को जागरूक करने के लिए अलग से कार्यक्रम चलाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को डीएम रंजना राजगुरु ने कलेक्ट्रेट में हुई बैठक में कहा कि वोटरों को मतदान के लिए प्रेरित करने के लिए संवाद किया जाए। इसमें आशा, आंगनबाड़ी, ग्राम विकास अधिकारी, एएनएम, बीएलओ की भी उपस्थिति हो। उन्होंने इस बाबत हर गांव के लिए एक रूट चार्ट तैयार करने के निर्देश दिये।
विज्ञापन


उन्होंने स्थानीय भाषा में स्लोगन, नारे बनाकर शपथ व संकल्प पत्र, नुक्कड़ नाटक, डिजिटल रथ के जरिए जागरूकता अभियान चलाने को कहा। इसके अलावा स्वीप के नोडल अधिकारियों को डिग्री कालेजों, आईटीआई, पॉलीटेक्निक में स्वीप के जरिए जागरूकता कार्यक्रम चलाने को कहा गया। वहां एडीएम राहुल गोयल, एसडीएम आरसी तिवारी, कांडा योगेंद्र सिंह, पीडी एएस गुंज्याल, सीईओ हरीश चंद्र सिंह रावत, डीएसओ अरुण वर्मा, डॉ एचएस धपोला, आलोक पांडे, एनएस पालनी, संतोष जोशी, ललित मोहन जोशी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed