{"_id":"5c35060fbdec2257071f71ff","slug":"111546978831-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घोटाले के आरोपी बिल्डर पौड़ी जेल भेजा गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घोटाले के आरोपी बिल्डर पौड़ी जेल भेजा गया
विज्ञापन
tihar jail
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। डीएम के निर्देश पर नैनीताल जेल में बंद एनएच 74 घोटाले के आरोपी बिल्डर सुधीर चावला को मंगलवार की शाम पौड़ी जेल भेज दिया गया। उसके खिलाफ जेल के अंदर से लेकर बाहर तक नियमों का उल्लंघन करने और जेलर को धमकी देने का आरोप था। बिल्डर को मौज मस्ती कराने में दो सिपाही निलंबित हो चुके हैं।
डीएम विनोद कुमार सुमन को जेल से जानकारी मिली थी कि एनएच 74 जमीन घोटाले का आरोपी बिल्डर सुधीर चावला 21 मार्च 2018 से नैनीताल जेल में बंद था। उसके खिलाफ रुद्रपुर और किच्छा में धोखाधड़ी के मुकदमे विचाराधीन हैं। वरिष्ठ जेल अधीक्षक ने रिपोर्ट दी थी कि बिल्डर सुधीर चावला मुलाकात के लिए कर्मचारियों पर दबाव बनाता है। घर का खाना उपलब्ध कराने और नशे की दवाइयां लाने के लिए जेलकर्मियों को परेशान करता है। जेल मैनुअल के खिलाफ सुविधाएं उपलब्ध नहीं कराने पर उसने कारागार पाल (जेलर) पर अभद्र भाषा का प्रयोग किया था। विरोध करने पर उसने जेलर को जान से मारने की धमकी दी थी। उसने जेल में बंद अन्य बंदियों को भड़काने की कोशिश की थी। जेल के बाहर उसे पुलिसकर्मी मौज मस्ती कराते थे। इस मामले में वीडियो वायरल होने पर एसएसपी ने दो सिपाहियों को निलंबित कर दिया। वरिष्ठ जेल अधीक्षक मनोज कुमार आर्य ने कहा कि बंदी सुधीर चावला को मंगलवार की शाम सात बजकर 35 मिनट पर नैनीताल से सुरक्षा व्यवस्था के साथ पौड़ी जेल भेजा गया है।
बिल्डर सुधीर चावला को भेजा गया पौड़ी जेल
एनएच 74 घोटाले का है आरोपी, जेलर को धमकी देना और मौज मस्ती पड़ गई भारी