{"_id":"5c2144ecbdec2257282d3d2c","slug":"111545684204-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिंगल बेल, जिंगल बेल...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिंगल बेल, जिंगल बेल...
विज्ञापन
नैनीताल के मैथोडिस्ट चर्च क्रिसमस की पूर्व संध्या पर कुछ इस तरह सजा हुआ।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नैनीताल। क्रिसमस पर्व को लेकर सरोवर नगरी पूरी तरह सज चुकी है तो सभी होटल और रेस्टोरेंटों में जिंगल बेल, जिंगल बेल... गीत की धुन सुनने को मिल रही है। सोमवार को नैनीताल के मनु महारानी, शेरवानी और नैनी रिट्रीट होटलों की ओर से सेंटाक्लाज परेड का आयोजन किया गया। परेड में सेंटाक्लाज बने व्यक्ति ने स्थानीय लोगों के पर्यटकों को टॉफी और चॉकलेट भेंट किए।
पर्यटक सेंटाक्लाज बने व्यक्ति के साथ सेल्फी लेते नजर आए। इस मौके पर शेरवानी होटल के जीएम कमलेश सिंह, मनु महारानी के जीएम नरेश गुप्ता, नैनी रिट्रीट के आनंद मेहता, दिनेश पालीवाल, एमएस अधिकारी, अवतार सिंह, प्रमोद बिष्ट, महेंद्र अधिकारी आदि मौजूद रहे। उधर, संत फ्रांसिस होम, मेथोडिस्ट, संत निकोलस, कैथोलिक चर्च में सोमवार को क्रिसमस की पूर्व संध्या पर विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। फादर जेरम, फादर रवि, पादरी आशुतोष, पादरी इस्टीफन के साथ श्रद्धालु मौजूद रहे। डीएसबी परिसर में पढ़ने वाले विभिन्न प्रांतों के विद्यार्थियों की ओर से कैंडल मार्च निकाला गया। इस मौके पर संत जॉनस चर्च के पादरी पास्टर जॉर्ज, अभिषेक सिंह, प्रदीप, शैलेव, अयोम, वैभव, विनी आदि मौजूद रहे। ब्यूरो
डीएसए और मेट्रोपोल पार्किंग भरी
नैनीताल। गुनगुनी धूप और सर्द हवाओं के बीच सोमवार को सरोवर नगरी पर्यटकों से गुलजार रही। क्रिसमस और नए साल के आगमन को लेकर नैनीताल पहुंच रहे पर्यटकों को देख स्थानीय कारोबारियों के चेहरे खिल गए। दूसरी ओर नैनीताल में शाम तक डीएसए और मेट्रोपोल पार्किंग भर गई। ब्यूरो
विज्ञापन
रामनगर में क्रिसमस पर सारे रिसॉर्ट फुल
रामनगर (नैनीताल)। क्रिसमस से एक दिन पहले ही होटलों और रिसॉर्टो में कार्यक्रम शुरू हो गए। रंगारंग कार्यक्रमों के अलावा हास्य नाटक मंचन कर पर्यटकों को लुभाया गया। पर्यटकों की संख्या इस कदर है कि यहां का कोई भी रिसॉर्ट खाली नहीं है। पगोडा मनु महारानी रिसॉर्ट ने मकर संक्रांति तक रंगारंग कार्यक्रमों की लंबी लिस्ट तैयार की है। रिसॉर्ट में रंगारंग कार्यक्रमों के अलावा जिम कॉर्बेट पर नाटक, ईसा मसीह पर नाटक मंचन किया, जो काफी पसंद आया। अन्य रिसॉर्ट संचालकों ने पर्यटकों के मस्ती के लिए कई तरह के प्रोग्राम तैयार किए हैं। शोरगुल से दूर रहने वाले पर्यटकों और तेज संगीत के साथ जश्न मनाने वालों के लिए अलग तरह के इंतजाम हैं। बांसुरी वादक व संगीत की महफिल के साथ जश्न मनाने के लिए होटलों में बुकिंग कराई है।
सेंट एंथोनी चर्च ज्योलीकोट में विशेष प्रार्थना सभा
ज्योलीकोट (नैनीताल)। शहर में स्थित सेंट एंथोनी चर्च में क्रिसमस की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सोमवार देर रात्रि 11 बजे से प्रभु ईसा मसीह के अवतरण पर विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। ज्योलीकोट स्थित सेंट एंथोनी चर्च का निर्माण 125 वर्ष पूर्व जर्मनी निवासी फादर फ्रांसिस की देखरेख में हुआ था। वर्षों से यहां ईसाई समुदाय के अलावा अन्य धर्मों के लोग भी शामिल होते हैं। चर्च की ओर से घर में बनने वाली सर्वश्रेष्ठ चरनी का चयन कर पुरस्कार दिया जाता है। चर्च के पादरी फादर उदय ने क्रिसमस पर विश्व में शांति सद्भाव की कामना की है।
हल्द्वानी में आज होगा बच्चों का नामकरण संस्कार
हल्द्वानी। काठगोदाम स्थित कैथोलिक चर्च और तिकोनिया स्थित मैथोडिस्ट चर्च में आधी रात कर खासी चहल पहल रही। मेथोडिस्ट चर्च के फादर अजीत पॉल ने बताया कि मंगलवार को सुबह साढ़े नौ बजे चर्च में ईसाई समुदाय के बच्चों का नामकरण संस्कार होगा।
सांता बनकर नैब में बच्चों को बांटे उपहार
हल्द्वानी। आस्था लायनेस क्लब की ओर से गौलापार स्थित नैब में क्रिसमस पर बच्चों को खाद्य सामग्री, फल और वस्त्र वितरित किए। सेक्रेड हार्ट स्कूल के 11वीं के छात्र अश्वित ने बताया कि वह भविष्य में आईएएस अफसर बनना चाहता है, जबकि कक्षा दो की छात्रा ज्योति टीचर बनना चाहती है। कार्यक्रम में अध्यक्ष कल्पना शर्मा, सचिव नीतू अग्रवाल, कोषाध्यक्ष बीना भट्ट, मीडिया प्रभारी डॉ. मनीषा गुप्ता, आरती सक्सेना, अरुणा टंडन, छाया सक्सेना, उषा अग्रवाल, कल्पना बंसल, सुरभि मल्होत्रा, सविता टंडन, माया मल्होत्रा आदि थे। ब्यूरो
क्रिसमस पर गरीबों को बांटे गर्म कपड़े
भीमताल (नैनीताल)। महिला एकता कल्याण समिति की महिलाओं ने सोमवार को गरीब जरूरतमंदाें को कपड़े बांटे। समिति अध्यक्ष आशा उप्रेती, सुनीता रानी, ज्योति बिष्ट, सीमा देवी, भावना पांडे, भगवती देवी, हनी जोशी, दीपा पांडे, हेमा जोशी मौजूद रहे। होप संस्था की ओर से आयोजित निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण में दिल्ली से आए डॉक्टरों ने 200 लोगों की जांच की। इस दौरान डॉ. अक्षित खन्ना, ज्येष्ठ प्रमुख अनिल चनौतिया, प्रेम कुल्याल, दुर्गादत्त पलडिया, नितेश बिष्ट, राकेश बृजवासी आदि थेे। ब्यूरो
थर्टी फर्स्ट के लिए होटल संचालकों ने पुलिस सुरक्षा मांगी
भीमताल (नैनीताल)। भीमताल थानाध्यक्ष प्रमोद पाठक ने होटल-रिसोर्ट संचालकों के साथ क्रिसमस और 31 दिसंबर को लेकर बैठक आयोजित की। बैठक में होटल संचालकों ने कहा कि 31 दिसंबर को शराब पीकर हुड़दंग काटने वाले लोगों से बचने के लिए पुलिस मुहैया कराए जाए। लेक रिजार्ट प्रबंधक महेंद्र वर्मा ने 31 दिसंबर को विशेष चेकिंग अभियान चलाने की मांग की। साथ ही रात के समय झील में बोटिंग पर बैन लगाने की मांग की। इस दौरान योगेश पंत, बीसी पाटनी, कमलेश तिवारी, सूरज सिंह थापा, गंगा सिंह, चंद्रमोहन सिंह, अजय कुमार, कृष्णा आदि मौजूद रहे।
क्रिसमस से पहले नैनीताल में सेंटाक्लाज परेड निकाली