फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   बर्फ की सफेद चादरों में ढकी पहाड़ की चोटियां

बर्फ की सफेद चादरों में ढकी पहाड़ की चोटियां

Fri, 14 Dec 2018 02:09 AM IST
Updated Fri, 14 Dec 2018 02:09 AM IST
विज्ञापन
बर्फ की सफेद चादरों में ढकी पहाड़ की चोटियां
पहाड़पानी/मुक्तेश्वर/धानाचूली (नैनीताल )। बृहस्पतिवार को पहाड़पानी, मुक्तेश्वर, धानाचूली में इस साल का पहला हिमपात हुआ। इससे ठंड बढ़ने के साथ ही पहाड़ की चोटियां बर्फ से ढक गईं। इन्हें देखने के लिए सैलानी भी पहुंचे। बृहस्पतिवार सुबह करीब दस बजे से ऊंचाई वाली पहाड़ियों पर बर्फ गिरना शुरू हो गया। इसके बाद मनाघेर, पहाड़पानी, धानाचूली, सुंदरखाल, चौरलेख आदि में सफ़ेद चादर सी बिछने लगी। मनाघेर में सड़क पर भी बर्फ जम गई। इसमें वाहन रपटने लगे। दोपहर बाद बारिश, बर्फबारी के रुकने, हल्की धूप के खिलने से बर्फ पिघल गई। धानाचूली-शहरफाटक सड़क पर मनाघेर के पास वाहनों के आड़े-तिरछे खड़े होने से दोपहर 12 बजे से करीब एक बजे तक जाम लगा रहा। सूचना मिलने पर राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंची और जाम खुलवाया। उधर, मुक्तेश्वर में सुबह नौ बजे से हुई बर्फबारी शाम तक रुक-रुककर होती रही। मुक्तेश्वर घूमने पहुंचे सैलानियों ने बर्फबारी का लुत्फ उठाया। मुक्तेश्वर में बृहस्पतिवार शाम तक बर्फबारी होती रही। भीमताल, भवाली, गरमपानी में बारिश होने के चलते ठंड बढ़ गई है।
विज्ञापन



मुक्तेश्वर, पहाड़पानी, धानाचूली में मौसम का पहला हिमपात
बृहस्पतिवार को बर्फ से लकदक हुईं पहाड़ियां, एक घंटे तक धानाचूली-शहरफाटक रोड पर जाम
ऊंचाई वाले क्षेत्रों में गिरे हल्के बर्फ के फाहे
पहाड़ में ठंड बढ़ने से ठिठुरे लोग



सरोवर नगरी में हल्की बर्फबारी और बूदाबांदी
नैनीताल। सरोवर नगरी में स्नोव्यू, किलवरी, सात नंबर, पुराना राजभवन, बिड़ला चुंगी, पंगूट रोड आदि क्षेत्रों में बृहस्पतिवार तड़के बर्फ के हल्के फाहे देखे गए। इसके बाद सुबह साढ़े आठ बजे से नगर में हल्की बूंदाबांदी हुई। फिर आसमान में बादल छा गए और सुबह साढ़े नौ बजे दोबारा हल्की बूंदाबांदी हुई। दस बजे मौसम साफ हो गया और आसमान में सूरज चमकने लगा। सुबह 11 बजे के आसपास फिर से स्नोव्यू क्षेत्र में हल्के बर्फ के फाहे गिरे। इसके बाद दिर भर बादल छाए रहे और हवाएं ठहरी रहीं। जीआईसी स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के प्रभारी प्रताप बिष्ट ने बताया कि बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। उन्होंने बताया कि बर्फ गिरने के आसार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed