फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   टेंडर ने अटका दिए गैस सिलिंडर

टेंडर ने अटका दिए गैस सिलिंडर

Sun, 18 Nov 2018 01:52 AM IST
Updated Sun, 18 Nov 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
टेंडर ने अटका दिए गैस सिलिंडर
lpg shimla
हल्द्वानी। बॉटलिंग प्लांट से गाड़ियां न आने के कारण हल्द्वानी में भी गैस संकट हो गया है। बॉटलिंग प्लांट में हुए टेंडर ने गैस सिलिंडर अटका दिए हैं। दो दिनों के भीतर हल्द्वानी में 15 गैस सिलिंडरों का बैकलॉग हो गया है।
विज्ञापन

हल्द्वानी गैस एजेंसी से प्रतिदिन नौ सौ सिलिंडरों का शहर में वितरण होता है और प्रतिदिन तीन गाड़ियां आती हैं। एक गाड़ी में तीन सौ सिलिंडर होते हैं। काठगोदाम में प्रतिदिन छह सौ सिलिंडर बांटे जाते हैं। दो गाड़ियां प्रतिदिन आती हैं। हल्द्वानी गैस एजेंसी के लिए शुक्रवार को केवल एक गाड़ी आई थी और छह सौ सिलिंडरों की कमी हो गई थी। जबकि शनिवार शाम तक एक भी गाड़ी नहीं आई थी और नौ सौ गैस सिलिंडरों की कमी हो गई। दूसरी ओर काठगोदाम गैस एजेंसी में भी 17 सौ गैस सिलिंडरों को बैकलॉग चल रहा है। बॉटलिंग प्लांट में गाड़ियों के लिए अप्रैल में टेंडर हुए थे मगर पर्याप्त गाड़ियां न होने के कारण गैस आपूर्ति में दिक्कत होती है। काठगोदाम गैस एजेंसी के प्रबंधक मनोज पांडे ने बताया कि मोटाहल्दू स्थित बॉटलिंग प्लांट में गाड़ियां न होने के कारण गैस सिलिंडरों की अपर्याप्त आपूर्ति नहीं हो पा रही है। बताया कि शुक्रवार, शनिवार को बड़ी मुश्किल से दो गाड़ियां मिल सकीं। हल्द्वानी गैस एजेंसी के प्रबंधक रवि मेहरा ने बताया कि शनिवार देर शाम सिलिंडरों की आपूर्ति के लिए गाड़ियां लोड हो रही थी। दूसरी ओर बॉटलिंग प्लांट के प्रबंधक अनुराग सिन्हा ने बताया कि कोई संकट नहीं है। गाड़ियां लोड हो रही हैं और सुबह तक सभी एजेंसियों पर पहुंच जाएंगी। कहा कि कुछ गाड़ियां अगले सप्ताह तक आ जाएंगी।
विज्ञापन


टेंडर ने अटका दिए गैस सिलिंडर
हल्द्वानी गैस एजेंसी में 15 सौ, काठगोदाम गैस एजेंसी में 16 सौ गैस सिलिंडरों का बैकलॉग
गाड़ियों के लिए हुआ टेंडर पर नहीं आईं गाड़ियां


3500 ने अपडेट नहीं कराया केवाईसी, एक दिसंबर तक हर हाल में अपडेट कराना है केवाईसी
हल्द्वानी। गैस सिलिंडर की सुविधा ले रहे उपभोक्ताओं को एक दिसंबर तक केवाईसी (नो योर कस्टमर) अपडेट करना जरूरी है। हल्द्वानी और काठगोदाम गैस एजेंसी में लगभग 35 सौ उपभोक्ताओं ने केवाईसी जमा नहीं की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गैस कनेक्शन देने के साथ ही आधार कार्ड और केवाईसी लिया जाता है। पुराने ग्राहकों ने अभी केवाईसी फार्म या तो दिया नहीं है या अपडेट नहीं कराया है। केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्रालय की ओर से आदेश जारी किया गया है कि केवाईसी न देने वाले उपभोक्ताओं से केवाईसी फार्म शीघ्र लिया जाए। जिनका केवाईसी अपडेट नहीं है उसे अपडेट कराया जाए। हल्द्वानी गैस एजेंसी में 25 हजार, काठगोदाम गैस एजेंसी में 18 हजार उपभोक्ता हैं। हल्द्वानी गैस एजेंसी के प्रबंधक रवि मेहरा ने बताया कि लगभग ढाई हजार उपभोक्ताओं ने केवाईसी नहीं दिया है, जबकि काठगोदाम गैस एजेंसी के प्रबंधक मनोज पांडे ने बताया कि करीब 850 उपभोक्ताओं ने केवाईसी नहीं दिया है। बताया कि गैस सिलिंडर की डिलिवरी करने वाले कर्मियों से केवाईसी फार्म उपभोक्ताओं से मंगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed