{"_id":"5bca1245bdec226933276c0f","slug":"111539969605-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नन्ही कली एंजिल नहीं रही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नन्ही कली एंजिल नहीं रही
Updated Fri, 19 Oct 2018 10:50 PM IST
विज्ञापन
अल्मोड़ा। नाजुक हालत में महिला अस्पताल में भर्ती नवजात शिशु ने शुक्रवार सुबह दम तोड़ दिया। जिलाधिकारी के निर्देश पर शिशु सदन कर्मचारियों ने एंजिल का अंतिम संस्कार कर दिया है। छह दिन पूर्व पिथौरागढ़-घाट सड़क के किनारे एक नवजात पड़ी मिली थी। जिसे चींटियों ने बुरी तरह काट दिया था।
नवजात की हालत में सुधार नहीं होने पर उसे हायर सेंटर अल्मोड़ा के लिए रेफर कर दिया गया। स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों की निगरानी में इलाज के लिए मंगलवार शाम उसे महिला अस्पताल भर्ती कराया गया था। बीते दिन शिशु सदन ने नवजात को अपने सुपुर्द लेकर उसे एंजिल नाम दिया था।
हालत ठीक होने तक उसे महिला अस्पताल में ही रखा गया, लेकिन शुक्रवार सुबह उसने आखिरी सांस ली। महिला अस्पताल की डॉ. प्रीति पंत ने बताया कि नवजात एंजिल के शरीर में संक्रमण फैल गया था। खून में संक्रमण के अलावा पीलिया और कम वजन के कारण उसकी हालत बिगड़ती गई।