फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   महंगाई के विरोध में बंद कांग्रेस को दे गया संजीवनी

महंगाई के विरोध में बंद कांग्रेस को दे गया संजीवनी

Tue, 11 Sep 2018 01:48 AM IST
Updated Tue, 11 Sep 2018 01:48 AM IST
विज्ञापन
महंगाई के विरोध में बंद कांग्रेस को दे गया संजीवनी
congress - फोटो : self
हल्द्वानी। लगातार बढ़ रहे पेट्रोलियम पदार्थों के दामों को लेकर कांग्रेस की ओर से बुलाया गया भारत बंद कांग्रेस को संजीवनी दे गया। बंद की सफलता को देखते हुए कांग्रेसियों ने केंद्र सरकार पर वार कर जनता को साधने का प्रयास किया। दूसरी ओर नेता प्रतिपक्ष ने भी अपने संबोधन में केंद्र सरकार की चार वर्षों की नाकामी गिना दी।
विज्ञापन

पेट्रोलियम पदार्थों में हो रही वृद्धि को लेकर आज भारत बंद का आह्वान था। बंद को सफल कराने के लिए कांग्रेसी सुबह से ही मैदानी में डट गए थे। जुलूस निकाल दुकानें बंद कराने के साथ ही लोगों को बढ़ती महंगाई के बारे में बताया गया। तो नेता प्रतिपक्ष डॉ. इंदिरा हृदयेश और पूर्व काबीना मंत्री एमपी नैथानी ने पटेल चौक पर लोगों को संबोधित किया। डॉ. हृदयेश ने कहा कि पेट्रोल और डीजल के दामों में लगातार वृद्धि हो रही है। गैस के दामों में भी बढ़ोतरी हो रही है। डीजल के दाम बढ़ने से रोजमर्रा की वस्तुओं के दाम बढ़ेंगे। कहा कि पेट्रोल और डीजल को जीएसटी में लाने से दस से पंद्रह रुपये दाम कम हो जाएंगे। एक्साइज ड्यूटी कम होने से भी दाम गिरेंगे और जनता को राहत मिलेगी। कहा कि व्यापारी और जनता पूरी तरह साथ आई और बंद सफल रहा। कहा कि 2019 में महंगाई से त्रस्त जनता केंद्र सरकार को सबक सिखाएगी। हल्द्वानी में बंद की सफलता से कांग्रेसी खासे गदगद दिखे। कहा जा सकता है कि बंद की सफलता का कांग्रेस को संजीवनी दे गई।
विज्ञापन


आंकड़ों के साथ केंद्र सरकार पर वार कर जनता को साधने की कोशिश
नेता प्रतिपक्ष ने संबोधन के दौरान गिनाई केंद्र सरकारी की नाकामयाबी

बाजार बंद के साथ कांग्रेसियों के नाम का जोड़
प्रधान भागीरथी देवी, ललित जोशी, केदार पलड़िया, बलबीर रावत, राजेंद्र खनवाल, खजान पांडे, विजय सिजवाली, मयंक भट्ट, तरुण पंत, हाजी सुहेल सिद्दीकी, नीलू नेगी, मोहन सनवाल, मधु सांगुड़ी, इकबाल भारती, संजय बिष्ट, दिगंबर वर्मा, संजय किरौला, राजू दुर्गापाल, गजेंद्र सिंह गोनिया, रमा वर्मा, कुंदन गिरी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


चार माह में 170 रुपये महंगी हो गई गैस
हल्द्वानी। अप्रैल से चार माह के भीतर रसोई गैस 170 रुपये महंगी हो गई जबकि व्यावसायिक सिलिंडरों के दामों में भी 248 रुपये की बढ़ोतरी हुई। अप्रैल से रसोई गैस, व्यावसायिक सिलिंडरों के दामों में वृद्धि शुरू हुई थी। मई में रसोई गैस दो रुपये और व्यावसायिक सिलिंडर नौ रुपये सस्ता हुआ था। इसके बाद जून, जुलाई, अगस्त, सितंबर में लगातार दाम बढ़ते ही चले गए। बिना सब्सिडी वाले उपभोक्ताओं को अब बढ़ी कीमतों पर गैस सिलेंडर खरीदना पड़ रहा है।

माह रसोई गैस की कीमत व्यावसायिक गैस की कीमत
अप्रैल 671 रुपये 1210 रुपये 50 पैसे
मई 669 रुपये 50 पैसे 1201 रुपये 50 पैसे
जून 718 रुपये 1278 रुपये
जुलाई 775 रुपये 50 पैसे 1368 रुपये 50 पैसे
अगस्त 811 रुपये 1411 रुपये 50 पैसे
सितंबर 841 रुपये 50 पेसे 1458 रुपये 50 पैसे
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed