{"_id":"5b87035742c79246570425e1","slug":"111535574871-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुग्\nध उत्पादक सहकारी संघ, डेरी फेडरेशन के चुनाव नवंबर दिसमंबर में होंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुग् ध उत्पादक सहकारी संघ, डेरी फेडरेशन के चुनाव नवंबर दिसमंबर में होंगे
Updated Thu, 30 Aug 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ और सहकारी डेयरी फेडरेशन के चुनावी तारीखों का एलान हो गया है। दुग्ध उत्पादक संघ के चुनाव दो नवंबर, फेडरेशन के चुनाव तीन नवंबर तक होने हैं। सहकारी निर्वाचन प्राधिकरण के अध्यक्ष तुलसी राम चुनावी कार्यक्रम का आदेश जारी कर दिया है।
दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ (केंद्रीय दुग्ध समिति) हरिद्वार, श्रीनगर गढ़वाल, टिहरी गढ़वाल, सिगली चमोली, उत्तरकाशी की प्रबंध समितियों के सदस्य, अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, अन्य संस्थानों से भेजे जाने वाले प्रतिनिधियों का चुनाव 18-19 सितंबर को होना था। वहीं दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ नैनीताल, ऊधम सिंह नगर, अल्मोड़ा, चंपावत, पिथौरागढ़, देहरादून की प्रबंधन समिति का कार्यकाल छह नवंबर को पूरा हो रहा था। दोनों संघों के कार्यकाल में सिर्फ डेढ़ माह का अंतर था। प्राधिकरण ने दोनों का चुनाव एक साथ कराने का फैसला किया है। प्राधिकरण अध्यक्ष तुलसी राम ने दुग्ध उत्पादक संघ (केंद्रीय दुग्ध समिति) ने प्रबंध कमेटी के सदस्यों की निर्वाचन तिथियों दो नवंबर, पदाधिकारियों के तीन नवंबर की तिथि घोषित की है। वहीं सहकारी डेयरी फेडरेशन कमेटी के सदस्यों का निर्वाचन छह दिसंबर, पदाधिकारियों का चुनाव सात सात दिसंबर को होगा।