{"_id":"5b4a5a9c4f1c1b46748b4c88","slug":"111531599516-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खराब मौसम से गुंजी में फंसे है कैलाश यात्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खराब मौसम से गुंजी में फंसे है कैलाश यात्री
Updated Sun, 15 Jul 2018 02:00 AM IST
विज्ञापन
कैलाश मानसरोवर यात्रा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। कैलाश मानसरोवर यात्रा मार्ग के खराब होने के बाद इस बार प्रशासन ने यात्रियों के लिए हेलीकाप्टर सेवा की व्यवस्था की थी। लेकिन मौसम की खराबी के कारण यात्रा सुगम होने के बजाए कठिन हो गई है।
अब तक नौ यात्री दल कैलाश मानसरोवर यात्रा पर आए हैं। इनमें से पहले और दूसरे दल के यात्री यात्रा कर लौट गए हैं। लेकिन इस बीच मौसम खराब होने और कैलाश मानसरोवर यात्रा का पैदल मार्ग अवरुद्ध होने के कारण तीसरा और चौथा दल के यात्री गुंजी में फंसे हैं। हेलीकाप्टर से उड़ान नहीं भर पाने के कारण यह दल नहीं आ पाए हैं। पांचवां और छठा दल कैलाश परिक्रमा पर हैं, जबकि सातवां दल पिथौरागढ़, आठवां अल्मोड़ा और नवां दल भीमताल में रोका गया है।
केएमवीएन अधिकारियों के मुताबिक एक दो दिन में मौसम साफ होने पर यात्रा व्यवस्थित हो जाएगी। मौसम साफ नहीं होने पर बीच किन्हीं यात्री दलों को रोका जा सकता है।
विज्ञापन
कैलाश मानसरोवर यात्रा पूरी कर दो दल गुंजी में फंसे
पांचवां और छठा दल है कैलाश मानसरोवर परिक्रमा में
सातवां दल पिथौरागढ़, आठवां अल्मोड़ा और नौवां दल भीमताल में रोका गया
गुंजी में फंसे यात्रियों को पूरी सुरक्षा दी जा रही है। उनके लिए गुंजी में टेलीफोन की व्यवस्था की गई है। यात्री अपने परिजनों से लगातार संपर्क में हैं। मौसम साफ होते ही यात्रा सुचारु रूप से शुरू हो जाएगी।
- त्रिलोक सिंह मर्तोलिया, महाप्रबंधक कुमाऊं मंडल विकास निगम।