फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   गंदगी से पटा शहर, नहर और खाली प्लाटों को लोगों ने बनाया कूड़ा घर

गंदगी से पटा शहर, नहर और खाली प्लाटों को लोगों ने बनाया कूड़ा घर

Sat, 14 Jul 2018 01:44 AM IST
Updated Sat, 14 Jul 2018 01:44 AM IST
विज्ञापन
गंदगी से पटा शहर, नहर और खाली प्लाटों को लोगों ने बनाया कूड़ा घर
हल्द्वानी/नैनीताल/भवाली। तीन दिन से कूड़ा नहीं उठने से हल्द्वानी, नैनीताल और भवाली शहरों की स्थिति बेकाबू हो गई है। कूड़ा सड़ने से लोगों का सड़क पर चलना दूभर हो गया है। लोग बदबू बर्दाश्त करने को मजबूर हैं। निगम के आंकड़ों के अनुसार तीन दिन में 290 टन कूड़ा निगम क्षेत्र में जमा है। अब जिला प्रशासन की अंतिम उम्मीद हाईकोर्ट से ही है। हाईकोर्ट में जिला प्रशासन की ओर से दायर रिव्यू याचिका में सुनवाई सोमवार या मंगलवार को हो सकती है।
विज्ञापन

हाईकोर्ट ने इंदिरा नगर जनविकास समिति की ओर से दायर याचिका में सुनवाई करते हुए ट्रंचिंग ग्राउंड में कूड़ा डालने से रोक लगा दी थी। रोक लगने के तीन दिन से हल्द्वानी शहर और हल्द्वानी ग्रामीण क्षेत्र कूड़ा नहीं उठ रहा है। बरसात के दिनों में कूड़ा नहीं उठने से संक्रामक बीमारियां भी फैल सकती हैं। उधर, नैनीताल में कूड़े से भरे कूड़ा उठाने वाले वाहन मैट्रोपोल पार्किंग में खड़े हैं। पालिका के ईओ रोहिताश शर्मा ने कहा कि कूड़ा निस्तारण को लेकर व्यवस्था बनाने की कोशिश कर रहे हैं। भवाली में घर-घर से कूड़ा उठाना बंद कर दिया गया है। नगर की सफाई व्यवस्था छह बड़े, 10 छोटे डस्टबिनों पर टिकी है लेकिन वह भी कूड़े से पटे हैं। कूड़ा इनके आसपास बिखरा है। कुछ कूड़ा नालियों में भी समा रहा है। नगर पालिका के ईओ ईश्वर सिंह रावत का कहना है कि डीएम से कूड़ा निस्तारण को लेकर अन्यत्र जगह की मांग की गई है। बताया कि भवाली से दो टन कूड़ा रोज हल्द्वानी जाता था। बृहस्पतिवार को कूड़ा लेकर हल्द्वानी गए ट्रक को वापस भेज दिया गया।
विज्ञापन



तीन दिन से हल्द्वानी में जमा हो गया 290 टन कूड़ा
लोगों का सड़कों पर चलना हुआ दूभर
लोगों ने नहरों और नालों में कूड़ा डालना किया शुरू
हाईकोर्ट में सोमवार या मंगलवार को हो सकती है सुनवाई


कूड़े पर चढ़कर आफिस जा रहे कृषि विभाग के कर्मचारी
हल्द्वानी। बरेली रोड कृषि विभाग के दफ्तर के आगे कूड़े के ढेर लग गए हैं। इससे कृषि विभाग के कर्मचारियों को ऑफिस कूड़े पर चढ़कर जाना पड़ रहा है। साथ ही इससे सड़क भी संकरी हो गई है। उधर बनभूलपुरा, राजपुरा, बद्रीपुरा, हीरानगर, शनिबाजार क्षेत्र, मछली बाजार, तिकोनिया रोड पर लोगों को भारी बदबू का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बदबू रोकने के लिए निगम ने डाला चूना
नगर निगम ने कूड़े के ढेरों से आ रही दुर्गंध को रोकने के लिए इन ढेरों में चूना और ब्लीचिंग पाउडर डाला जा रहा है। इसके बाद भी बदबू आ रही है।


जिले में कहीं कूड़े डालने के लिए जगह नहीं मिली है। सोमवार या मंगलवार तक कोई व्यवस्था कर ली जाएगी।
विनोद कुमार सुमन, प्रशासक नगर निगम हल्द्वानी


कूड़े की लड़ाई लड़ने वालों को सम्मानित किया
हल्द्वानी। कूड़े की समस्या से निजात दिलाने वाले संगठनों और आम लोगों को फूलमालाएं पहनाकर राष्ट्रीय मानवाधिकार संघ की ओर से सम्मानित किया गया। मानवाधिकार संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष डिंपल पांडे ने कहा कि पिछले छह साल से पूरे जिले का कूड़ा इंदिरानगर और बनभूलपुरा में डाला जा रहा था। इंदिरानगर जन विकास समिति की ओर से हाईकोर्ट में जनहित याचिका भी दायर की गई। एक साल की सुनवाई के बाद क्षेत्रवासियों के हक में फैसला आया। कांग्रेस सचिव शराफत खान ने कहा कि प्रशासन अब हाईकोर्ट के आदेश के तहत ही कूड़े का निस्तारण करेगा। तसलीम अंसारी, जाहिद अंसारी, सामाजिक कार्यकर्ता सरताज आलम, तौफीक अहमद, मो. नईम, नफीस खान, रईस शेरा, समर उल इसलाम, सुमित कपूर, साजिद सिद्दीकी, अनवर अली, इरशाद अंसारी, इशरत अली, मुशीर नवाब आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed