{"_id":"5b4645394f1c1b82698b57e0","slug":"111531331897-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कराटे बैल्ट परीक्षा में अशोक हाल गर्ल्स स्कूल की छात्राओं का दमदार प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कराटे बैल्ट परीक्षा में अशोक हाल गर्ल्स स्कूल की छात्राओं का दमदार प्रदर्शन
Updated Wed, 11 Jul 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रानीखेत (अल्मोड़ा)। जिला कराटे डू एसोसिएशन की ओर से आयोजित कराटे बेल्ट परीक्षा में अशोक हाल गर्ल्स रेजिडेेंशियल स्कूल मजखाली की खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। राष्ट्रीय खिलाड़ी झील सिरीन ने कराटे की मास्टर डिग्री ब्लैक बेल्ट की परीक्षा पास की। प्रधानाचार्य प्रफुल्ल मनी प्रधान ने खिलाड़ियों को प्रमाण पत्र और बेल्ट प्रदान की।
परीक्षक एशियन कोच सतीश जोशी ने बताया कि अशोक हाल में पहली बार जिला कराटे एसोसिएशन की ओर से बेल्ट परीक्षा का आयोजन किया गया। इस परीक्षा में 14 कराटे खिलाड़ियों ने भाग लिया। राष्ट्रीय खिलाड़ी झील सिरीन ने ब्लैक बेल्ट की परीक्षा पास की।
इनके अलावा पलक जोशी, गरिमा सिंह, गौरी भाटिया, स्वेता वर्मा, सानवी श्रेया, सिमरन गुप्ता, आकांक्षा, ननिका सिंह ने यलो बेल्ट, ईशा चौधरी ने ग्रीन बैल्ट, प्रियंका अग्रवाल, शिवानी आर्या ने ब्लू बेल्ट, नेहा सौ ने परपल बेल्ट, हर्षिता चौधरी, नंदनी पटेल ने ब्राउन बेल्ट जीती। राष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली खिलाड़ी नेहा सौ, झील सिरीन और हर्षिता चौधरी को एसोसिएशन की तरफ बेस्ट प्लेयर आफ द ईयर का पुरस्कार भी दिया गया।
विज्ञापन
बेल्ट और प्रमाण पत्र वितरित करते हुए प्रधानाचार्य प्रफुल्ल प्रधान ने कोच सतीश जोशी के प्रयासों की भी सराहना की। उन्होंने कहा विजेता खिलाड़ियों को भविष्य में सभी प्रकार की सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी। अशोक हाल की वाइस चेयरमैन शरदप्रिया पट जोशी सहित तमाम लोगों ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं।