{"_id":"5ae4ddb14f1c1b65098b6d05","slug":"111524948401-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेसी पार्षदों ने खोला मेयर के खिलाफ मोर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेसी पार्षदों ने खोला मेयर के खिलाफ मोर्चा
Updated Sun, 29 Apr 2018 02:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। नगर निगम के वार्डों के आरक्षण में प्रशासन की चूक मेयर के गले पड़ गई हैं। सूची के निरस्त होते ही मेयर पर आरोप लगने लगे हैं। अब मेयर को भी जगह-जगह सफाई देनी पड़ रही हैै। नए आरक्षण से कई कांग्रेसी दावेदारों के समीकरण भी गड़बड़ा गए हैं।
जिला प्रशासन ने शुक्रवार रात नगर निगम के वार्ड आरक्षण की सूची जारी की थी। सूची जारी होने के दो घंटे बाद जिलाधिकारी ने इसे निरस्त कर दिया। शनिवार को नई सूची जारी की गई। जिलाधिकारी विनोद कुमार सुमन ने स्वीकार किया कि आरोही व अवरोही क्रम तय करने से गलती हो गई। प्रशासन की यह गलती मेयर जोगेंद्र रौतेला पर भारी पड़ी है। नई आरक्षण सूची जारी होते ही मेयर जोगेंद्र रौतेला को फोन घनघनाने लगे। उन पर भाजपा को फायदा पहुंचाने के लिए सूची बदलवाने का आरोप लग रहा है। अब मेयर जोगेंद्र रौतेला का कहना था कि उनको बदनाम करने की यह साजिश है।
नई सूची से कांग्रेसी नेताओं के समीकरण भी गड़बड़ा रहा है। कांग्रेसी पार्षद महेंद्र नागर, मो. गुफरान, सुमित सहित कई कांग्रेसी नेताओं ने मेयर पर आरोपों की झड़ी लगा दी। उदाहरण दिया गया कि हीरानगर में भाजपा को जिताने के लिए महिला आरक्षण खत्म कर सीट सामान्य कर दी गई। रानीबाग काठगोदाम सहित कई सीटों को महिला आरक्षण में बदल दिया गया।
विज्ञापन
वार्ड आरक्षण की नई सूची जारी होने से भड़के कई कांग्रेसी पार्षद
डीएम ने माना चूक हुई, मेयर पर लगाया सूची बदलवाने का आरोप