फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   बेस और महिला अस्पताल में दवाओं का संकट

बेस और महिला अस्पताल में दवाओं का संकट

Thu, 26 Apr 2018 02:21 AM IST
Updated Thu, 26 Apr 2018 02:21 AM IST
विज्ञापन
बेस और महिला अस्पताल में दवाओं का संकट
डेमो - फोटो : डेंमो
हल्द्वानी। एक तरफ सेहत सुधारने के लिए बड़े-बड़े दावे हो रहे हैं तो दूसरी तरफ अस्पतालों में दवाओं का संकट गहराता जा रहा है। बेस अस्पताल में कई जरूरी दवाएं नहीं हैं तो महिला अस्पताल में आयरन खरीदकर महिलाओं को दिया जा रहा है।
विज्ञापन

बेस अस्पताल में इंसुलिन का इंजेक्शन पिछले 15 दिनों से नहीं है। एक माह में 50 से 60 वायल इंसुलिन की खपत होती है। 15 दिनों के भीतर लगभग सौ मधुमेह के मरीज बिना इंसुलिन के निराश लौट गए। गरीब मरीजों को इंसुलिन बाहर से खरीदने पड़े हैं। जबकि कैल्शियम भी पिछले 15 दिनों से अस्पताल में नहीं है। कैल्शियम की 10 हजार टेबलेट एक माह में खपती हैं। जबकि आयरन की तीन से चार हजार टेबलेट लगती है। आयरन की टेबलेट पिछले छह माह से नहीं है। बी कांप्लेक्स की हालत कुछ ऐसी ही है। बी कांप्लेक्स की टेबलेट पिछले तीन माह से बेस अस्पताल में नहीं है। एक माह में बी कांप्लेक्स की 50 हजार टेबलेट की खपत होती है।
विज्ञापन

दूसरी ओर महिला अस्पताल में आयरन की टेबलेट खरीदकर गर्भवती महिलाओं को दी जा रही है। एक माह में 12 से 15 हजार आयरन की टेबलेट की खपत होती है। महिला अस्पताल की सीएमएस डॉ. भगीरथी जोशी ने बताया कि प्रतिमाह लगभग 25 हजार आयरन की टेबलेट खरीद रहे हैं। जबकि आरएच निगेटिव महिलाओं को लगने वाला इंजेक्शन भी नहीं है। इंजेक्शन भी बाजार से खरीदकर लगाए जा रहे हैं। डॉ. जोशी ने बताया कि इस बार की सूची में इंजेक्शन का नाम आया है और जल्द मिल जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सभी दवाएं स्वास्थ्य महानिदेशालय स्तर से आती हैं। कंप्यूटर के माध्यम से दवाओं का विवरण भेजा जा चुका है। मरीज दवाएं जनऔषधि केंद्र या बाजार से खरीद रहे हैं। सात तारीख को दवाएं देने के लिए बुलाया है। तभी पता चलेगा कि कौन-कौन सी दवाएं मिलीं। -डॉ. एसबी ओली, सीएमएस, बेस अस्पताल



ईएनटी सर्जन ने किया ज्वाइन
हल्द्वानी। बेस अस्पताल में ईएनटी सर्जन की काफी समय से मांग हो रही थी। बुधवार को ईएनटी सर्जन डॉ. अनिल गंगवार ने ज्वाइन कर लिया। बेस अस्पताल में रेडियोथैरेपी के डॉ. कौशल को भी भेजा गया है। जबकि रेडियोथैरेपी से संबंधित कोई भी काम बेस अस्पताल में नहीं है। कैंसर से जुड़े अस्पतालों में रेडियोथैरेपिस्ट की जरूरत होती है। बेस अस्पताल के सीएमएस डॉ. एसबी ओली ने बताया कि डॉ. गंगवार ने ज्वाइन कर लिया है मगर डॉ. कौशल ने ज्वाइन नहीं किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed