फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   नगर निगम की बिजली कटी तो याद आया किराया

नगर निगम की बिजली कटी तो याद आया किराया

Wed, 04 Apr 2018 02:08 AM IST
Updated Wed, 04 Apr 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
नगर निगम की बिजली कटी तो याद आया किराया
हल्द्वानी। बिजली विभाग और नगर निगम में बिल और किराये को लेकर शह मात का खेल शुरू हो गया है। बिजली विभाग ने नगर निगम का बिजली कनेक्शन क्या काटा अब उसे लेने के देने पड़ गए हैं। कनेक्शन कटने के बाद नगर निगम को अपने बकाये की याद आ गई। नगर आयुक्त ने बिजली विभाग के अधिशासी अभियंता को पत्र लिखकर सब स्टेशन, ट्रांसफार्मर, भवन और स्वच्छता कर के एवज में 2.26 करोड़ रुपये बकाया मांगा है। एक सप्ताह में पैसा नहीं देने पर आरआरसी जारी करने की भी चेतावनी दी है।
विज्ञापन

नगर निगम पर बिजली विभाग का बिजली बिल का 95 लाख रुपया बकाया है। बिल नहीं देने पर बिजली विभाग ने 26 मार्च को निगम का बिजली कनेक्शन काट दिया था। कनेक्शन कटने के बाद मेयर जोगेंद्र रौतेला के दबाव में उसी रात को कनेक्शन जोड़ भी दिया गया। चुनाव को देखते हुए निगम इस मामले को तूल देने के पक्ष में भी नहीं था। अब जब मामला सुलट गया तो निगम ने पलटवार करने का मन बनाया है। अब कनेक्शन कटने से गुस्साए निगम के अधिकारियों और मेयर को अपने बकाए की याद आ गई है। जैसे को तैसा की तर्ज पर नगर आयुक्त ने बिजली विभाग के अधिशासी अभियंता को पत्र लिखा है। उन्होंने नगर निगम के क्षेत्र में लगे ट्रांसफार्मर और सब स्टेशन को नगर निगम की जमीन में बताते हुए किराए के रूप में 1.84 करोड़ रुपये की मांग की है। भवन और स्वच्छता कर के रूप में 2.16 लाख रुपये की मांग भी की गई है। इतने पर भी निगम का गुस्सा नहीं थमा। बाकायदा इस पर 18 प्रतिशत ब्याज भी जोड़ लिया गया है। कुल मिलाकर निगम ने बिजली विभाग को 2.26 करोड़ रुपये देने को कहा है। साथ ही चेतावनी दी है कि अगर बिजली विभाग ने सात दिन के अंदर बकाये का भुगतान नहीं किया तो कलेक्टर नैनीताल को आरआरसी प्रेषित की जाएगी।
विज्ञापन


बिजली विभाग और नगर निगम में शुरू हो गया शह मत का खेल
निगम ने सब स्टेशन किराया और भवन कर का 2.26 करोड़ रुपये का नोटिस भेजा
पैसा नहीं देने पर सात दिन में आरआरसी जारी करने की दी चेतावनी
बिजली विभाग ने 95 लाख बिल बकाया होने पर काट दिया था निगम का कनेक्शन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed