फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   आयकर विभाग छुट्टी के दिन भी खुलेगा

आयकर विभाग छुट्टी के दिन भी खुलेगा

Wed, 28 Mar 2018 02:08 AM IST
Updated Wed, 28 Mar 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
आयकर विभाग छुट्टी के दिन भी खुलेगा
हल्द्वानी। आयकर विभाग सरकारी अवकाश और साप्ताहिक छुट्टी के दिन भी खुलेगा। वित्तीय वर्ष की समाप्ति पर करदाताओं को सुविधा देने के मकसद से आयकर विभाग ने छुट्टी के दिनों में कार्यालय खोलने का फैसला लिया है।
विज्ञापन

आयकर विभाग के अनुसार वित्तीय वर्ष 2017-18 की समाप्ति होने में अब सिर्फ चार दिन ही बाकी है। 29 मार्च बृहस्पतिवार को महावीर जयंती, 30 मार्च को गुड फ्राइडे का सरकारी अवकाश है जबकि 31 मार्च शनिवार को आयकर विभाग की साप्ताहिक छुट्टी है। इन्हीं दिनों में सालभर का लेखाजोखा तैयार किया जाता है। इधर केंद्र ने आयकर दाताओं को सुविधा देने के लिहाज से छुट्टी के दिनों में भी दफ्तर खोलने के आदेश जारी किए हैं। वैसे तो आयकर दाता ऑनलाइन ही रिटर्न जमा करते हैं लेकिन जो करदाता ऑनलाइन रिटर्न जमा नहीं कर सकते हैं वे आयकर विभाग में सीधे भी रिटर्न जमा कर सकते हैं। केंद्र के आदेश पर आयकर अधिकारियों ने भी मातहतों को बृहस्पतिवार से शनिवार तक दफ्तर खोलने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


आयकर विभाग छुट्टी के दिनों में भी खुला रहेगा। करदाताओं को रिटर्न जमा करने में सुविधा के मद्देनजर यह फैसला लिया गया है।
- गगन सूद, अपर आयुक्त आयकर हल्द्वानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed