फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   कार्रवाई से सहमे एमबी कालेज के शिक्षकों ने गठित किया शिक्षक संघ

कार्रवाई से सहमे एमबी कालेज के शिक्षकों ने गठित किया शिक्षक संघ

Sun, 04 Feb 2018 02:16 AM IST
Updated Sun, 04 Feb 2018 02:16 AM IST
विज्ञापन
कार्रवाई से सहमे एमबी कालेज के शिक्षकों ने गठित किया शिक्षक संघ
हल्द्वानी। निलंबन को लेकर विरोध में एकजुटता दिखाते हुए एमबीपीजी कॉलेज में शिक्षकों ने शनिवार को कालेज शिक्षक संघ इकाई का गठन कर दिया है। निलंबन वापस नहीं लिए जाने पर सोमवार को कॉलेज के मुख्य गेट पर विरोध प्रदर्शन करने का ऐलान किया है। चीफ प्राक्टर डा. विनय विद्यालंकार ने शासन की कार्रवाई का कड़ा विरोध करते हुए कहा कि इससे तो शिक्षकों का छात्रसंघ चुनाव और प्रवेश प्रक्रिया में काम करना मुश्किल हो जाएगा।
विज्ञापन

आंदोलित शिक्षणेत्तर कर्मचारियों का कई शिक्षक धरने पर बैठकर पूरा समर्थन कर रहे हैं वहीं, कुछ शिक्षक शासन की कार्रवाई के डर से किसी तरह का विरोध करने से बच रहे हैं। इससे शिक्षकों में ही आपस में मतभेद पैदा होने लगे हैं। इस मुद्दे को लेकर कालेज के समस्त शिक्षकों की दोपहर बाद आपातकालीन बैठक हुई जिसमें सबसे पहले कॉलेज शिक्षक संघ इकाई गठित की गई फिर एकजुटता के साथ शासन की कार्रवाई का विरोध करने का फैसला सर्वसम्मति से लिया गया। एमबीपीजी कॉलेज शिक्षक संघ का अध्यक्ष डॉ. शांति नयाल को चुना गया जबकि डॉ. एसएच भाकुनी दूसरी बार शिक्षक संघ के सचिव बनाए गए। शिक्षक संघ कार्यकारिणी में सुरेश टम्टा उपाध्यक्ष, डॉ. पुष्कर गौड़ कोषाध्यक्ष, डॉ. तनुजा मेलकानी संयुक्त सचिव नियुक्त किए गए। डॉ. प्रभा पंत, डॉ. कैलाश कलोनी, डॉ. बीआर पंत, डॉ. विनय विद्यालंकार, डॉ. रोहित कांडपाल, डॉ. शैलेश जोशी, डॉ. कमरुद्दीन, डॉ. संजय खत्री, डॉ. गौरव जोशी, डॉ. रश्मि पंत, डॉ. एसवी मिश्रा कार्यकारिणी सदस्य मनोनीत किए गए। इस दौरान डॉ. हेमंत शुक्ला, डा. महेश कुमार, डा. एपी सिंह, डा. नवीन भगत समेत सभी शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed