{"_id":"5a15d9704f1c1b0d698bd7c5","slug":"111511381360-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खन्ना फाम में बिछाई जाएगी नई पेयजल लाइन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खन्ना फाम में बिछाई जाएगी नई पेयजल लाइन
Updated Thu, 23 Nov 2017 01:42 AM IST
विज्ञापन
टैंकर से पानी लेने के लिए जुटे लोग।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। खन्ना फार्म वालों के लिए खुशखबरी है। अब उन्हें जर्जर पेयजल लाइनों की लीकेज से होने वाली पेयजल किल्लत से जल्द ही छुटकारा मिलेगा। यहां विधायक निधि से नई पेयजल लाइन बिछाई जाएगी।
जल संस्थान को विधायक निधि से खन्ना फार्म में नई पेयजल लाइन बिछाने के लिए 3.40 लाख रुपये आवंटित हुए है। इस इलाके में अभी 32 मिमी की लाइनों से पेयजल आपूर्ति की जाती है। कई साल पुरानी लाइन होने से जर्जर और लीकेज होने से आए दिन पेयजल संकट हो जाता है। बजट मिलने के बाद जल संस्थान अब 300 मीटर लंबी नई पेयजल लाइन बिछाने जा रहा है। ये लाइन 80 मिमी की होगी जिससे पानी की आपूर्ति भी तेजी से होगी। इससे 40 परिवारों को फायदा मिलेगा। इस बाबत जल संस्थान ने प्रस्ताव भी तैयार कर लिया है। सहायक अभियंता एलएम पांडे ने बताया कि विधायक निधि मिलने के बाद नई लाइन बिछाने का प्रस्ताव है। जल्द ही काम शुरू किया जाएगा।