फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   मुआवजा नहीं मिला

मुआवजा नहीं मिला

Sun, 22 Oct 2017 01:03 AM IST
Updated Sun, 22 Oct 2017 01:03 AM IST
विज्ञापन
मुआवजा नहीं मिला
हल्द्वानी। हाथी के पांव तले कुचले मृतक के परिजनों को वन महकमे से मुआवजा नहीं मिला है वहीं वन महकमे का दावा है कि परिजन कागजों की खानापूर्ति पूरी नहीं कर सके हैं। गौलापार किशन नगरी गांव में हाथियों का जबरदस्त आतंक है। यहां हाथी फसल बर्बाद कर देते हैं। इस पर गांव वाले रात रातभर जाग कर फसल की रक्षा करते हैं। पिछले माह हाथी को खेत से भगाने के दौरान हाथी ने भीम सिंह पडियार को कुचल दिया था, हादसे में घायल पडियार की मौत हो गई थी। ग्रामीणों का आरोप है कि इसके बाद उसकी मां भगवती देवी बेटे का पीपलपानी करने आई थी तो उसे भी जंगल में हाथी ने घायल कर दिया था। इधर करीब एक माह बीतने की कगार पर है और पडियार के परिजनों को मुआवजा नहीं मिला है। छकाता की रेंजर शालिनी जोशी ने बताया कि मृतक के परिजनों के दस्तावेज पूरे नहीं हो पा रहे हैं विभाग ने सारी कागजी कार्रवाई पूरी कर ली है, परिजन कागजात सौंपते ही मुआवजा दे दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed