फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   आपदा से हेलीपैड का अस्तित्व खतरे में

आपदा से हेलीपैड का अस्तित्व खतरे में

Sun, 06 Aug 2017 11:24 PM IST
Updated Sun, 06 Aug 2017 11:24 PM IST
विज्ञापन
आपदा से हेलीपैड का अस्तित्व खतरे में
चौखुटिया (अल्मोड़ा)। आपदा के दौरान लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए बनाया गया हेलीपैड खुद आपदा की भेंट चढ़ गया है। शुक्रवार को हुई भारी बारिश के बाद खचार नाले में आए उफान का पानी हेलीपैड के ऊपर बहता रहा। हेलीपैड के चारों ओर भू धसाव होने से हैलीपैड का अस्तित्व खतरे में पड़ गया है। हेलीपैड को नाले के निकट बनाए जाने को लेकर शुरुआती दौर से ही सवाल उठते रहे हैं। इसके बावजूद नाले के मुहाने पर हैलीपैड बना दिया।
विज्ञापन


अंधेरगर्दी का इससे बड़ा उदाहरण और क्या हो सकता है। चौखुटिया में दो साल पूर्व बने हैलीपैड का अस्तित्व खतरे में पड़ गया है। शुक्रवार को हुई भारी बारिश के बाद उफनाए खचार नाले का पानी उसके ऊपर बहता रहा। हेलीपैड के चारों ओर भू धसाव से उसके ज्यादा दिन तक टिकने की उम्मीद नहीं है। इसके निर्माणकर्ताओं द्वारा हेलीपैड बनाने के पीछे तर्क दिया जा रहा था कि इससे आपदा अथवा किसी तरह की संकट की घड़ी में जरूरतमंदों को हवाई मार्ग से सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने में आसानी होगी, परंतु इसके निर्माण के लिए स्थान का चयन करने और निर्माण करने वाले यह भूल गए कि आखिर नाले के निकट हेलीपैड बनाने से तो यह देर-सबेर नाले के तेज बहाव की भेंट चढ़ जाएगा।
विज्ञापन


जनता द्वारा समझाने के बावजूद संबंधित अधिकारी इसको लेकर कतई बेपरवाह रहे।
निर्माण के दौरान स्थानीय लोगों के साथ ही अमर उजाला ने भी उन्हें इसके लिए लगातार आगाह किया था, परंतु उनका मकसद हेलीपैड से जनता को लाभ पहुंचाने के बजाए अपनी जेब भरने का ज्यादा था। लाखों रुपये की बर्बादी के साथ ही सर्दियों में बच्चों द्वारा क्रिकेट खेलने के लिए बनाया मैदान उनसे जरूर छिन गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed