{"_id":"5980b7a14f1c1bf24c8b4653","slug":"111501607841-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनसमस्याओं का निराकरण करें अधिकारी: एसडीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनसमस्याओं का निराकरण करें अधिकारी: एसडीएम
Updated Tue, 01 Aug 2017 10:47 PM IST
विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा)। तहसील दिवस पर यहां विभिन्न विभागों से संबंधित 11 शिकायतें दर्ज हुईं। सबसे अधिक शिकायतें पेयजल विभाग से संबंधित थीं। एसडीएम रजा अब्बास ने विभागीय अधिकारियों को शिकायतों का तत्काल निराकरण करने के निर्देश दिए।
तहसील सभागार में तहसील दिवस पर कई फरियादी पहुंचे थे। दुभणा के प्रधान राम सिंह रावत ने क्षेत्र की पेयजल समस्या उठाई, कहा कि तमाम कोशिशों के बाद समस्याओं का निस्तारण नहीं हो रहा है। बसपा के कृपाल राम ने सल्ट के मानिला में बड़ी मछली के शिकार में ग्रामीणों पर हुई कार्रवाई को गलत ठहराया, उन्होंने कहा कि वन विभाग को शिविरों के माध्यम से ग्रामीणों को कानूनों के प्रति जागरूक करना चाहिए। विकासखंड, शिक्षा विभाग और राजस्व विभाग से संबंधित दो-दो शिकायतें दर्ज की गईं। इसके अलावा कई अन्य विभागों से संबंधित शिकायतें भी आई। इस अवसर पर बीडीओ रंजना राणा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों के अलावा फरियादी चंपा देवी, लछम सिंह सहित तमाम लोग मौजूद थे।