फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   सुभाष नगर और वारसी कालोनी में पीवीसी लाइन से पेयजल आपूर्ति बंद

सुभाष नगर और वारसी कालोनी में पीवीसी लाइन से पेयजल आपूर्ति बंद

Sun, 25 Jun 2017 12:55 AM IST
Updated Sun, 25 Jun 2017 12:55 AM IST
विज्ञापन
सुभाष नगर और वारसी कालोनी में पीवीसी लाइन से पेयजल आपूर्ति बंद
सुभाष नगर और वारसी कालोनी में पीवीसी लाइन से पेयजल आपूर्ति बंद
विज्ञापन

हल्द्वानी।
राजपुरा, आवास विकास, जवाहर नगर में पीलिया फैलने के बाद जल संस्थान सख्त हो गया है। टूटी फूटी पीवीसी पेयजल लाइनों से अवैध कनेक्शनों को बंद कर दिया गया है। आवास विकास में नई पेयजल लाइन बिछाने का काम भी पूरा होने की कगार पर है।
शनिवार को एई आरपी डोबवाल की अगुवाई में जल संस्थान की टीम ने चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान टीम ने सुभाष नगर में पीवीसी लाइन से पेयजल आपूर्ति बंद कर दी है। इस लाइन से जनता ने मनमाने ढंग से अवैध कनेक्शन लिए गए थे जिसकी वजह से नालियों का गंदा पानी पीवीसी लाइनों में भी पहुंच रहा था। मनमाने ढंग से लिए गए 8-10 कनेक्शन काट दिए गए। इस दौरान क्षेत्रवासियों ने टीम का विरोध किया लेकिन अधिकारियों ने सख्ती से कार्रवाई की।
विज्ञापन

वारसी कालोनी में टीम ने नाली की पीवीसी लाइन से मनमाने ढंग से लिए गए कनेक्शनों को बंद करा लाइन को बंद कर दिया। टीम ने प्रभावित क्षेत्रों में अलग-अलग जगह से एक दर्जन से अधिक पानी के नमूने भरे और क्लोरीन आदि की जांच की। फिलहाल जांच में क्लोरीन की मात्रा सही पाई गई है। इधर आवास विकास में नई पेयजल लाइन बिछाने का काम जारी है। राजपुरा, वारसी कालोनी में भी लाइन बिछाने का काम भी किया जाएगा। ईई एसके उपाध्याय ने बताया कि पीवीसी लाइनों से सप्लाई बंद कर दी गई है। जहां संक्रमण की आशंका है नई लाइन बिछाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिसके घर गंदा पानी आ रहा है उसका कनेक्शन काटो

जल संस्थान की टीम को पीवीसी से पेयजल आपूर्ति बंद करने पर क्षेत्रवासियों का विरोध भी झेलना पड़ा। क्षेत्रवासियों ने आक्रोशित स्वर में कहा कि लाइन बंद नहीं करो, हम कहां से पानी लेंगे। जिनके घर में गंदा पानी आ रहा हो वहां का काटो हमारा जुड़ा रहने दो। इस पर टीम दंग रह गई पीलिया की बात कही तो भी जिद पर अड़े रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed