फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   11 prisoners can appear online at the same time

Nainital News: एक साथ 11 कैदी हो सकेंगे ऑनलाइन पेश

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 23 Apr 2025 02:35 AM IST
विज्ञापन
11 prisoners can appear online at the same time
प्रतीकात्मक।
हल्द्वानी। उप-कारागार हल्द्वानी से कैदी अब कोर्ट में ऑनलाइन पेश हो सकेंगे। इसके लिए जेल के अंदर भवन तैयार है, जिसमें 11 केबिन बनाए जा रहे हैं। हाईस्पीड इंटरनेट सुविधा के साथ ही यहां 11 कंप्यूटर सिस्टम भी लगेंगे। अगले दो से तीन माह में कार्य पूर्ण होने की उम्मीद जताई गई है।
विज्ञापन


उप-कारागार में इस समय 1102 कैदी हैं। इसमें 896 ऊधमसिंह नगर से जबकि 206 नैनीताल जनपद के हैं। कैदियों को पेशी के लिए ऊधमसिंह नगर, नैनीताल तक ले जाया जाता है। इससे विभाग पर खर्च बढ़ जाता है। सुरक्षा व्यवस्था का भी इसमें खास ध्यान रखना पड़ता है। दो साल पहले कैदियों की ऑनलाइन पेशी के लिए भवन और उनमें केबिन का प्रस्ताव बनाया गया। पेयजल निर्माण निगम को कार्यदायी संस्था बनाते हुए धन भी अवमुक्त कर दिया गया। अब कार्यदायी संस्था ने जेल के अंदर भवन तैयार कर दिया गया है। अब यहां 11 केबिन बनाए जाने हैं। इन सभी में कंप्यूटर सिस्टम के साथ ही हाईस्पीड इंटरनेट सुविधा भी दी जानी है।
विज्ञापन


एक कंट्रोल रूम भी बनेगा जिससे कैदियों पर सीधे विभागीय अफसर नजर रख सकेंगे। इस काम को कार्यदायी संस्था को मार्च 2024 में पूर्ण कर लेना था लेकिन ऐसा नहीं हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

उप कारागार के जेल अधीक्षक प्रमोद कुमार पांडेय ने बताया कि कार्यदायी संस्था से वार्ता हुई है। उम्मीद है दो से तीन माह में कार्य पूर्ण हो जाएगा। इसके बाद यहां से 11 कैदी एक साथ कोर्ट में ऑनलाइन पेश हो सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed