{"_id":"63092652a848ae0019484531","slug":"11-people-waiting-to-get-eye-light-haldwani-news-hld4736433134","type":"story","status":"publish","title_hn":"11 लोगों को नेत्र ज्योति मिलने का इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
11 लोगों को नेत्र ज्योति मिलने का इंतजार
विज्ञापन
हल्द्वानी। मेडिकल कॉलेज के नेत्र रोग विभाग में आई बैंक की प्रक्रियाओं को पूरा करने के बाद करीब डेढ़ महीने पहले से काउंसलिंग का काम शुरू किया गया था। विभागाध्यक्ष के अनुसार, जांच समेत अन्य प्रक्रियाओं को पूरा करने के बाद 11 लोगों को नेत्र प्रत्यारोपण के लिए चिह्नित किया गया है। नेत्र रोग विभाग को कार्निया मिला है, उम्मीद है कि कि रविवार को कुमाऊं का पहला नेत्र प्रत्यारोपण हो जाएगा।
नेत्र रोग विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. तितियाल कहते नेत्र प्रत्यारोपण की सूची बनाई गई है जैसे ही कार्निया मिलता जाएगा, जांच आदि के बाद नेत्र प्रत्यारोपण किया जाएगा। बताया कि आज कार्निया लाने वाली टीम में डॉ. नितिन मेहरोत्रा, डॉ. अजय, काउंसलर गोविंद पांडे, हरगोविंद महरा शामिल थे। इसके साथ ही नेत्रदान पखवाड़ा चल रहा है कि इसमें भी ओपीडी में रोगियों और उनके परिजनों को नेत्रदान के लिए जागरूक किया जा रहा है।ं
हर साल दो लाख लोगों को कार्निया की जरूरत
हल्द्वानी। विभागाध्यक्ष डॉ. तितियाल कहते हैं कि देश भर में हर साल दो लाख से अधिक लोगों को नेत्र प्रत्यारोपण के लिए कार्निया की जरूरत होती है जबकि करीब तीस हजार ही कार्निया मिल पाते हैं। अगर जागरूकता बढ़े और ज्यादा नेत्रदान हों तो अधिक से अधिक लोगों के जीवन में उजाला लाया जा सकता है।
विज्ञापन
ऐसे कर सकते हैं नेत्रदान
हल्द्वानी। डॉ. तितियाल कहते हैं कि किसी कार्य दिवस पर आकर नेत्र रोग विभाग के संकल्प पत्र को भर सकते हैं। अगर किसी कारणवश संकल्प नहीं भरा है और परिवार के लोग नेत्रदान कराने की इच्छा है तो अस्पताल को सूचित कर सकते हैं। इसके बाद अस्पताल प्रबंधन अन्य प्रक्रियाओं को पूरा कराएगा। मृत्यु के छह घंटे के अंदर नेत्रदान संबंधी प्रक्रिया पूरी होनी चाहिए। जनसंपर्क अधिकारी आलोक उप्रेती ने बताया कि नेत्रदान के लिए अस्पताल के फोन नंबर 05946234104 व 234397 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं।