फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   11 children found doing child labor, shopkeepers notice

बालश्रम करते 11 बच्चे मिले, दुकानदारों को नोटिस

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 07 Oct 2020 01:54 AM IST
विज्ञापन
11 children found doing child labor, shopkeepers notice
हल्द्वानी। श्रम विभाग की टीम को मंगलवार को शहर के विभिन्न मार्गों पर 11 बच्चे काम करते मिले। टीम ने बालश्रमिकों को चिह्नित कर लिया है। इसके साथ ही आटो पार्ट्स की दुकान में बच्चों से काम कराने वालों को नोटिस देने की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

डीएम सविन बंसल की निर्देश पर मंगलवार को श्रम विभाग की श्रम प्रवर्तन अधिकारी मीनाक्षी कांडपाल के नेतृत्व में बाल श्रमिकों को चिह्नित करने के लिए अभियान चलाया गया। शाम तक चले अभियान के दौरान टीम ने ट्रांसपोर्ट नगर, नैनीताल रोड, बरेली रोड और रामपुर रोड पर चेकिंग की।
विज्ञापन

श्रम प्रवर्तन अधिकारी मीनाक्षी कांडपाल ने बताया कि चेकिंग के दौरान आठ गुब्बारे बेचने वाले बच्चे चिह्नित किए गए। इन बच्चों की उम्र 8 से 12 वर्ष थी। इन्हें शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए स्कूल खुलने पर नाम लिखाया जाएगा। वहीं, तीन बच्चे आटो पार्ट्स की दुकान में काम करते पकड़े गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उनकी आयु की जांच की जाएगी तथा नियोजकों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। डीएम के निर्देशानुसार बच्चों की आयु का प्रमाण देने के लिए दुकानदारों को नोटिस जारी किए जाएंगे। उन्होंने अभिभावकों और नियोजकों से अपील की है कि बच्चों से श्रम न कराएं। इसके अलावा मास्क न पहनने पर प्रतिष्ठान स्वामियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed