फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   11 buses of Kathgodam depot affected, all buses of Haldwani depot ran on the route.

Nainital News: काठगोदाम डिपो की 11 बसें प्रभावित, हल्द्वानी डिपो की सभी बसें रूट पर दौड़ीं

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 01 Oct 2024 06:13 AM IST
विज्ञापन
11 buses of Kathgodam depot affected, all buses of Haldwani depot ran on the route.
हल्द्वानी। दून में हुए रोडवेज कर्मचारियों के आंदोलन से शहर की रोडवेज सेवा पर आंशिक असर देखने को मिला। सोमवार को नैनीताल, बरेली, टनकपुर रूट पर रोडवेज बसें कम गईं। इससे यात्रियों को बस के लिए इंतजार करना पड़ा। हल्द्वानी डिपो से सभी रूटों पर नियमित रूप से गाड़ियां गईं।
विज्ञापन


अस्थायी कर्मचारियों के नियमितीकरण समेत अन्य मांगों के लिए रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद ने सोमवार को देहरादून में आंदोलन किया। हल्द्वानी से करीब 180 कर्मचारी आंदोलन में शामिल होने दून गए। इससे काठगोदाम की 11 बसें प्रभावित हुईं और हल्द्वानी डिपो की सभी बसें नियमित रूप से रूट पर गईं। एआरएम विमला रौतेला ने बताया कि दिल्ली और टनकपुर के लिए एक-एक बस नहीं चली। बरेली और हरिद्वार रूट पर दो-दो, नैनीताल रूट पर चार और मथुरा रूट पर एक बस नहीं गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed