फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   10th 12th board exam over

समाप्त हुई 10वीं, 12वीं की बोर्ड परीक्षा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 20 Apr 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
10th 12th board exam over
रामनगर (नैनीताल)। उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद की दसवीं और बारहवीं की बोर्ड परीक्षाएं मंगलवार को समाप्त हो गईं हैं। इस बार इंटरमीडिएट की परीक्षा में सिर्फ ऊधमसिंह नगर में एक नकलची पकड़ा गया। अंतिम दिन हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा में 4018 परीक्षार्थी गैरहाजिर रहे। बोर्ड ऑफिस अब कॉपियों के मूल्याकंन में जुटने की तैयारी कर रहा है।
विज्ञापन

28 मार्च से शुरू हुई बोर्ड परीक्षाएं 19 अप्रैल तक चलीं। मंगलवार को हाईस्कूल में संस्कृत, इंटर में अंग्रेजी, कृषि भाग एक व दो की परीक्षाएं हुईं। हाईस्कूल संस्कृत में पंजीकृत 75810 में से 2240 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। हरिद्वार में 468, देहरादून में 147, उत्तरकाशी में 57, टिहरी में 91, पौड़ी में 91, चमोली में 45, रुद्रप्रयाग में 34, पिथौरागढ़ में 76, चंपावत में 53, अल्मोड़ा में 75, बागेश्वर में 46, नैनीताल में 130 और ऊधमसिंह नगर में 927 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन

इंटरमीडिएट अंग्रेजी की परीक्षा में पंजीकृत 91667 परीक्षार्थियों में से 1743 अनुपस्थित रहे। कृषि भाग एक व दो में 1280 में से 35 परीक्षार्थियों ने परीक्षा नहीं दी। बोर्ड सचिव डॉ. नीता तिवारी ने बताया कि जल्द ही मूल्याकंन शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed