फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   107 patients found in one day, one died

एक दिन में 107 रोगी मिले, एक की मौत

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 07 Apr 2021 01:10 AM IST
विज्ञापन
107 patients found in one day, one died
हल्द्वानी। नैनीताल जनपद में मंगलवार को कोरोना के 107 रोगी मिले हैं। जनपद में करीब चार महीने के बाद सौ से अधिक रोगी एक दिन में मिले हैं। सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती एक कोरोना मरीज की इलाज के दौरान मौत हुई है। कोरोना रोगी मिलने के बाद प्रशासन ने शहर में पांच जगहों पर माइक्रो कंटेनमेंट जोन बनाए हैं।
विज्ञापन

नैनीताल जिले के 58 साल एक रोगी को सोमवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अस्पताल प्रबंधन के अनुसार रोगी को निमोनिया समेत अन्य शिकायतें भी थीं। मंगलवार को उसकी मौत हो गई। वहीं, अस्पताल में 25 कोरोना संक्रमित और एक संदिग्ध मरीज भर्ती हैं। इसमें छह मरीजों की हालत नाजुक बनी हुई है। सीएमओ डॉ. भागीरथी जोशी का कहना है कि करीब चार महीने बाद सौ से ज्यादा रोगी एक दिन में रिपोर्ट हुए हैं।
विज्ञापन

पांच माइक्रो कंटेनमेंट जोन बनाए गए
हल्द्वानी। कोरोना रोगी मिलने के बाद प्रशासन ने शहर में पांच जगहों पर माइक्रो कंटेनमेंट जोन बनाए हैं। यहां बैरिकेडिंग की गई है। प्रशासन ने सी-59 जज फार्म, मोती लक्ष्मी नगर आरके टेंट हाउस रोड, हाउस नंबर-14 जेल रोड, राजपूत विला कालाढूंगी रोड, मकान नंबर-61 श्याम विहार में कंटेनमेंट जोन बनाया गया है। सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह ने बताया कि कंटेनमेंट जोन में स्वास्थ्य विभाग की टीमें स्क्रीनिंग और सैंपल लेने का कार्य करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed