फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   सभासदों ने खोला स्वास्थ्य निरीक्षक के खिलाफ मोर्चा

सभासदों ने खोला स्वास्थ्य निरीक्षक के खिलाफ मोर्चा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 24 Apr 2019 02:08 AM IST
विज्ञापन
सभासदों ने खोला स्वास्थ्य निरीक्षक के खिलाफ मोर्चा
रामनगर (नैनीताल)। नगर पालिका पर शहर की सफाई का जिम्मा होने के बावजूद नगर में सफाई कार्य संतोषजनक नहीं है। वह नगर में सफाई न होने की शिकायत वाट्सएप ग्रुप पर करते थे लेकिन इसमें अधिक खिंचाई होने से क्षुब्ध स्वास्थ्य निरीक्षक ने ग्रुप छोड़ दिया। इससे उपजी संवादहीनता के खिलाफ सभासदों ने स्वास्थ्य निरीक्षक के खिलाफ मोर्चा खोल दिया।
विज्ञापन

रानीखेत रोड निवासी विनोद सती ने अपने इलाके वार्ड नंबर नौ ईदगाह की सभासद शुचि बंसल से सफाई करवाने की मांग की और कूड़े की फोटो खींचकर वाट्सएप किया। पूर्व सभासद शिल्पेंद्र बंसल ने बताया कि कई अन्य वार्डों में भी सफाई न होने की शिकायतें मिलने पर स्वास्थ्य निरीक्षक ने सफाई कर्मचारी मौके पर भेजे, लेकिन खुद निरीक्षक नहीं किया। वाट्सएप ग्रुप भी छोड़ दिया। कहा कि नगर पालिका का कोई भी अधिकारी जनसमस्या सुनने को तैयार नहीं है जबकि मोहल्लेवासी रोजाना सभासदों को परेशानी बता रहे हैं। स्वास्थ्य निरीक्षक राजकुमार भारती ने बताया कि सफाई कार्यों में कोई ढिलाई नहीं बरती जा रही है। इसके बावजूद रानीखेत रोड पर रविवार को दिनभर कूड़ा पड़ा था। शिकायत मिलने के बाद सफाई करा दी गई थी। ईओ मनोज दास ने बताया कि सफाई नियमित रूप से की जा रही है। वह जनसमस्याआें का समाधान करवाने को सदैव तत्पर हैं।
विज्ञापन


स्वास्थ्य निरीक्षक के खिलाफ सभासदों ने खोला मोर्चा
नगर में सफाई न होने पर सभासदों ने की घेराबंदी
स्वास्थ्य निरीक्षक ने वाट्सएप पर बनाए गए ग्रुप को छोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed