{"_id":"5cbe2e62bdec221468053e29","slug":"101555967586-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूध सांस नली में फसने से दो माह की बच्ची की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूध सांस नली में फसने से दो माह की बच्ची की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नैनीताल। दो माह की बच्ची की सांस नली में दूध फंसने से मौत हो गई। कमेटी लाइन निवासी कलम कटियार की दो महीने की जुड़वा बेटियां थीं। उन्होंने बताया कि सोमवार सुबह करीब चार बजे उनकी पत्नी ने दोनों बच्चों को दूध पिलाया था। उसके बाद दोनों सो गईं। सुबह आठ बजे मालिश के समय बच्ची को जगाया गया तो उसने आंखें नहीं खोली। उसे तुरंत बीडी पांडे अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। डॉ. एमएस दुग्ताल ने बताया कि बच्ची के फेफड़ो में स्तनपान के दौरान दूध चला गया होगा। बच्ची के नाक से भी दूध निकल रहा था जिससे सांस रुकने से उसकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि स्तनपान कराते समय कई बार दूध खाने की नली में न जाकर सांस की नली में चला जाता है जिससे बच्चों की सांस रुक जाती है उन्होंने बच्चों को दूध पिलाते समय विशेष सावधानी रखने की बात कही।
सांस नली में दूध फंसने से दो माह की मासूम की मौत
विज्ञापन
सांस नली में दूध फंसने से दो माह की मासूम की मौत