फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   पूनम पंत होंगी रामनगर की तहसीलदार

पूनम पंत होंगी रामनगर की तहसीलदार

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 14 Mar 2019 01:50 AM IST
विज्ञापन
पूनम पंत होंगी रामनगर की तहसीलदार
रामनगर (नैनीताल)। तहसीलदार को लेकर कई दिनों से चल रहा असमंजस अब थम गया है। पूनम पंत ही रामनगर में तहसीलदार होंगी और प्रियंका रानी ने चंपावत में ज्वाइन कर लिया है। प्रियंका रानी ने अपना तबादला रुकवाने के लिए निर्वाचन आयोग में गर्भवती होने का हवाला दिया था। इस पर सात मार्च को ही राजस्व परिषद के आयुक्त और सचिव बीएम मिश्र ने प्रियंका रानी का तबादला रोक दिया और निर्वाचन कार्यों से उन्हें पूरी तरह अलग रखते हुए जनपद, तहसील में निर्वाचन संबंधी पदीय दायित्वों के निर्वहन के लिए डीएम नैनीताल के स्तर से अलग व्यवस्था बनाने के निर्देश दिए। वहीं डीएम के निर्देश पर प्रियंका रानी ने चंपावत में ज्वाइन कर लिया है। सात मार्च को चार्ज लेने वाली पूनम पंत ही रामनगर की तहसीलदार होंगी। डीएम के वैयक्तिक सहायक कवींद्र पांडे ने बताया कि पूनम पंत को रामनगर और प्रियंका रानी को चंपावत भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed