फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   हाइवे में पलटा ट्रक, दो किमी लंबे जाम में आठ घंटे फंसे यात्री

हाइवे में पलटा ट्रक, दो किमी लंबे जाम में आठ घंटे फंसे यात्री

Mon, 14 Jan 2019 01:28 AM IST
yashwant yashwant yashwant yashwant
Updated Mon, 14 Jan 2019 01:28 AM IST
विज्ञापन
हाइवे में पलटा ट्रक, दो किमी लंबे जाम में आठ घंटे फंसे यात्री
ट्रक पलटने से जाम लगा - फोटो : अमर उजाला
भवाली (नैनीताल)। अल्मोड़ा-हल्द्वानी मार्ग पर भवाली से चार किमी दूर निगलाट के पास मुख्य मार्ग पर शनिवार रात ट्रक पलट गया। इस कारण दो किमी दूरी तक वाहनों की लाइन लग गई। जाम में फंसे कई यात्रियों ने वाहनों में ही रात गुजारी। करीब आठ घंटे तक वाहनों को रामगढ़ होकर हल्द्वानी, अल्मोड़ा की तरफ भेजा गया। रविवार सुबह नौ बजे ट्रक हटाने पर आवागमन सुचारु हुआ।
विज्ञापन

ट्रक यूके 04 सीबी 0942 हल्द्वानी से भूसा लेकर रानीखेत की ओर जा रहा था। रात करीब एक बजे ट्रक निगलाट के पास मुख्य मार्ग पर ही पलट गया। ट्रक को जितेंद्र थापा चला रहा था। ट्रक पलटने से रात में सड़क पर दोनों ओर करीब दो किमी लंबा जाम लग गया। जाम में फंसे यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ी। कई यात्रियों ने वाहनों से बाहर आग जलाकर रात गुजारी। रात को कोतवाली पुलिस ने रूट डाइवर्ट कर और भवाली से अल्मोड़ा-रानीखेत जाने वाले वाहनों को वाया रामगढ़ नथुवाखान भेजा। इस कारण वाहनों को 26 किमी की अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ी। कोतवाल उम्मेद सिंह दानू ने बताया कि रविवार सुबह आठ बजे जेसीबी से ट्रक हटवाने के बाद सुबह करीब नौ बजे यातायात सुचारु कराया जा सका।
विज्ञापन



हाइवे पर पलटा ट्रक, आठ घंटे आवागमन बाधित
रविवार सुबह नौ बजे ट्रक हटाकर यातायात कराया शुरू
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed