{"_id":"5c116d0fbdec2241a004b70d","slug":"101544645903-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो निजी कंपनियों को निकासी के लिए गेट आवंटित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो निजी कंपनियों को निकासी के लिए गेट आवंटित
Updated Thu, 13 Dec 2018 01:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। जिला खनन समिति की बैठक में राष्ट्रीय राजमार्ग का निर्माण कर रहीं दो कंपनियों के लिए गौला और कोसी नदी से खनन सामग्री निकासी के लिए दो गेट आवंटित करते हुए प्रतिदिन 500 वाहन खनन सामग्री निकासी के अलावा 33 ट्रैक्टरों के गेट परिवर्तन की अनुमति दी गई। समिति ने इंदिरानगर में अवैध खनन की नीलामी के लिए 30 रुपये प्रति क्विंटल से बोली शुरू करने पर भी सहमति जताई।
कैंप कार्यालय में बैठक की अध्यक्षता करते हुए डीएम विनोद कुमार सुमन ने कहा कि खनन में अनियमितता बरतकर सरकार को घाटा पहुंचाने वालों के खिलाफ कई धाराओं में मुकदमा दर्ज होगा। उन्होंनेे कहा कि सूर्यास्त के बाद खनन प्रतिबंधित रहेगा। उन्होंने राजस्व, वन, वन विकास निगम, पुलिस, खनन विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह आपसी तालमेल से अवैध खनन पर पूरी तरह अंकुश लगाएं। डीएम ने वन विकास निगम के अधिकारियों को तीन दिन के भीतर जिला खनिज फाउंडेशन में राशि जमा कराने को कहा। उन्होेंने कहा कि यदि राशि जमा न हो तो उप निदेशक खनन राजपाल लेघा आरसी जारी करें। बैठक में डीएम ने राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण के कार्य में तेजी से उद्देश्य से एनएच निर्माण करा रही संस्था सद्भाव प्राइवेट लिमिटेड को गौला नदी से और पीएनसी इंफोटेक लिमिटेड को कोसी नदी से गेट आवंटित करते हुए प्रतिदिन 500 वाहन निकासी की अनुमति प्रदान की। समिति ने तय किया कि अवैध खनन में पकड़े जाने या दूसरे वाहन की नंबर प्लेट लगाकर खनन कराने वालों के वाहन का पंजीकरण तत्काल निरस्त कर दिया जाएगा। बैठक में डीएफओ नीतिश मणी त्रिपाठी, एडीएम हरवीर सिंह, बीएल फिरमाल, पुलिस अधीक्षक अमित श्रीवास्तव, एसडीएम एपी वाजपेयी, अशोक जोशी, उपनिदेशक खनन राजपाल लेघा, डीएलएम पीएस बोरा, जेके श्रीवास्तव, केएस रावत आदि थे।
दो निजी कंपनियों को निकासी के लिए गेट आवंटित
एनएच का निर्माण कर रहीं दोनों कंपनियां
33 ट्रैक्टरों के गेट परिवर्तित करने पर सहमति
जिला खनन समिति की बैठक