फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   रैबीज से सात वर्ष के बच्चे की मौत

रैबीज से सात वर्ष के बच्चे की मौत

Fri, 19 Oct 2018 02:17 AM IST
Updated Fri, 19 Oct 2018 02:17 AM IST
विज्ञापन
रैबीज से सात वर्ष के बच्चे की मौत
demo pic - फोटो : अमर उजाला
हल्द्वानी। आवारा कुत्ते के काटने से घायल सात साल के बच्चे की सुशीला तिवारी अस्पताल में मौत हो गई। उसे 23 सितंबर को कुत्ते ने काटा था।
विज्ञापन

आजाद नगर लाइन नंबर आठ निवासी मोहम्मद अखलाक का सात वर्षीय पुत्र मोहम्मद कैफ स्प्रिंग फील्ड पब्लिक स्कूल में पहली कक्षा का छात्र था। 23 सितंबर को स्कूल जाते समय लाइन नंबर 12 के पास आवारा कुत्ते ने कैफ को काट लिया था। कैफ को बेस अस्पताल में इंजेक्शन लग रहे थे। चार दिन पहले उसकी तबियत ज्यादा बिगड़ने लगी। कैफ पानी देखकर भी डरने लगने लगा था। उसे इलाज के लिए सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। बताया जा रहा है कि कैफ को हाथपांव बांधकर आईसीयू में रखा गया था। बृहस्पतिवार शाम पौने नौ बजे उसकी मौत हो गई।

क्षेत्रवासी जमील मिकरानी, रईसुल हसन, अरशद अयूब के अनुसार, डाक्टरों ने बताया कि कैफ के शरीर में रैबीज इतनी फैल चुका है कि छूने वालों को भी इंजेक्शन लगवाने पड़ेंगे। उनका कहना है कि क्षेत्र में आवारा कुत्तों का आतंक बना हुआ है। कुत्तों के झुंड कई बच्चों और बुजुर्गों को काट चुके हैं। बार-बार शिकायत के बावजूद जिला प्रशासन और नगर निगम कुत्तों के आतंक से निजात दिलाने की ओर कोई कदम नहीं उठा रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि जल्द राहत नहीं दिलाई गई तो प्रशासन के खिलाफ आंदोलन चलाया जाएगा। बता दें कि गर्मियों में भी आवारा कुत्तों के आतंक के चलते दो लोगाें की मौत हुई थी। डीएम विनोद कुमार सुमन ने बताया कि अभियान चलाकर कुत्तों का दोबारा बधियाकरण कराया जाएगा।
विज्ञापन


23 सितंबर को स्कूल जाते समय लाइन नंबर 12 के पास नोचा था
सुशीला तिवारी अस्पताल में चल रहा था इलाज, बृहस्पतिवार शाम तोड़ा दम

कुत्ते को सामने देखकर घबराएं नहीं
कुत्ते के हमले से बचने का सबसे पहला और आसान तरीका यह है कि अचानक कुत्ते को अपने सामने पाकर घबराये नहीं।
आक्रमण की स्थिति में शरीर को बिल्कुल भी न हिलाएं। जड़ की तरह स्थिर हो जाएं, ऐसा करने से कुत्ते के आक्रामक रुख में बदलाव आएगा।
कभी भी भागने की कोशिश नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से कुत्ता और तेजी से आपका पीछा करेगा और आपको हानि पहुंचा सकता है।
खाने की काई चीज या और कुछ कुत्ते की तरफ फेंककर उसका ध्यान भटकाने की कोशिश करें और समय मिलते ही उस जगह से निकल जाएं, परंतु बेहद सावधानी व आराम से।
कुत्ता आपके ऊपर हमला कर रहा हो तो ऐसी स्थिति में शोर बिल्कुल भी न मचाएं ऐसा करने से कुत्ता और आक्रामक और उग्र हो सकता है
गंभीरता से स्थिर होकर जड़वत खड़े हो जाएं और कुत्ते को दूर जाने का निर्देश दें, ऐसा करते हुए ध्यान रहे आपको कुत्ते से आंख नहीं मिलानी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed