फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   सेब उत्पादन की आधुनिक तकनीक सीखने हिमाचल जाएंगे काश्तकार

सेब उत्पादन की आधुनिक तकनीक सीखने हिमाचल जाएंगे काश्तकार

Tue, 11 Sep 2018 01:51 AM IST
Updated Tue, 11 Sep 2018 01:51 AM IST
विज्ञापन
सेब उत्पादन की आधुनिक तकनीक सीखने हिमाचल जाएंगे काश्तकार
Apple
हल्द्वानी। कुमाऊं के उच्च पर्वतीय इलाकों में सेब उत्पादन को बढ़ावा देने और आधुनिक तकनीक का प्रशिक्षण लेने के लिए किसानों का दल 16 सितंबर को हिमाचल के डॉ. वाईएस परमार विश्वविद्यालय सोलन भेजा जा रहा है। इसमें कृषि उत्पादन मंडी समिति ने पिथौरागढ़ जिले के 37 किसानों का चयन किया है।
विज्ञापन

कुमाऊं के रामगढ़ समेत कई पर्वतीय इलाकों में सेब का उत्पादन होता है, लेकिन सेब की उत्तम क्वालिटी नहीं होने से किसानों वाजिब मूल्य नहीं मिल रहा है। मंडी सचिव विश्व विजय सिंह देव ने बताया कि सेब उत्पादन की आधुनिक तकनीक का प्रशिक्षण लेने के लिए पिथौरागढ़ के पंजीकृत किसानों से आवेदन मांगे गए थे, जिसमें 37 किसानों का चयन किया गया। इन किसानों का दल 16 सितंबर को हिमाचल के लिए रवाना होगा। वहां डॉ. वाईएस परमार विश्वविद्यालय सोलन में किसानों को कृषि वैज्ञानिक सेब का बेहतर उत्पादन करने का प्रशिक्षण देंगे। प्रशिक्षण प्राप्त कर दल 20 सितंबर को वापस हल्द्वानी पहुंचेगा। मंडी सचिव ने बताया कि किसानों को प्रशिक्षण देने के लिए सोलन विश्वविद्यालय को प्रति किसान तीन हजार रुपये भुगतान किया जा रहा है। इससे पहले भी नैनीताल जिले के 15-15 काश्तकारों के दो दल प्रशिक्षण लेकर आ चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed