{"_id":"5b71eb5142c7926ff10409f8","slug":"101534192465-nainital-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"केमू बस हुआ स्टेरिंग फेल, बालबाल बचे 12 यात्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केमू बस हुआ स्टेरिंग फेल, बालबाल बचे 12 यात्री
Updated Tue, 14 Aug 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भीमताल (नैनीताल)। मेहरागांव के पास सुबह 8:40 बजे कुमाऊं मोटर ऑनर्स यूनियन (केमू) की बस का स्टेयरिंग फेल होने पर चालक ने बस को पेड़ की ओर मोड़ दिया। इसमें बस मामूली रूप से क्षतिग्रस्त हो गई। बस में सवार सभी 12 यात्री सुरक्षित हैं। हालांकि, दो को हल्की चोटें आईं।
मेहरागांव के लंबा गेट के पास भटेलिया से हल्द्वानी जा रही केमू की बस यूके04पीए 0427 का स्टेयरिंग फेल हो गया। चालक ने बस को पेड़ की ओर मोड़ दिया। इसमें बस आगे से क्षतिग्रस्त हो गई, लेकिन सभी 12 यात्री सकुशल बच गए। बस चालक देवेंद्र लाल ने बताया कि स्टेयरिंग होने होने पर उसने सड़क किनारे बस को पेड़ की ओर मोड़ दिया। इसके बाद ब्रेक लगने से बस पेड़ से टकराकर रुक गई। स्थानीय निवासी हरीश बिष्ट, दीपू पढालनी ने बताया कि बस ड्राइवर की सूझबूझ से सभी 12 यात्रियों की जान बच गई। कहा कि अगर पेड़ नहीं होता तो बड़ा हादसा हो सकता था। मौके पर पहुंची पुलिस ने क्रेन की मदद से बस को बाहर निकाल कर हल्द्वानी सर्विस सेंटर भिजवाया। पुलिस ने बताया बस में सवार सभी यात्री सुरक्षित है।
चालक की सूझबूझ से बड़ा हादसा बचा, बस पेड़ की ओर मोड़ी
भटेलिया से हल्द्वानी जा रही बस का मेहरागांव में हुआ स्टेयरिंग फेल